बांदा नगर पालिका अध्यक्ष की वित्तीय पावर फिर होगी बहाल ?

नगर पालिका परिषद बांदा के अध्यक्ष मोहन साहू की अध्यक्षी एक बार फिर बहाल होने जा रही है। मामले की सुनवाई...

बांदा नगर पालिका अध्यक्ष की वित्तीय पावर फिर होगी बहाल ?

नगर पालिका परिषद बांदा के अध्यक्ष मोहन साहू की अध्यक्षी एक बार फिर बहाल होने जा रही है। मामले की सुनवाई हाईकोर्ट में हुई है। कोर्ट द्वारा एक बार फिर उनके वित्तीय अधिकार बहाल करने की संभावना है। इससे पहले उनके दो बार वित्तीय अधिकार सीज किए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें - दिल्ली एम्स पर साइबर अटैक के बाद अब जल शक्ति मंत्रालय का ट्विटर आकउंट हैक,मचा हडकम्प

समाजवादी पार्टी के नेता और नगर पालिका में अध्यक्ष मोहन साहू के खिलाफ की गई तमाम शिकायतों के बाद शासन द्वारा उन्हें बर्खास्त कर दिया गया था। इसके पहले 25 अगस्त 2021 को भी प्रदेश शासन ने कई अनियमितताओं की शिकायत के बाद उनके वित्तीय अधिकार सीज किए थे। इस पर मोहन साहू ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में रिट दायर की थी और 4 महीने बाद उन्हें बहाल किया गया था। लेकिन इसके बाद 2 महीने भी वह इस पद पर नहीं रह पाए, उन्हें फिर से पद से हटना पड़ा और शासन ने उन्हें बर्खास्त कर दिया था। इसके बाद भी मोहन साहू ने शासन के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।

यह भी पढ़ें - यूपी में मथुरा-झांसी तीसरी रेल लाइन परियोजना (274 किमी) ने पकडी स्पीड

जिस पर आज सुनवाई हुई और सूत्रों के मुताबिक उन्हें फिर से बहाल कर दिया गया है। बताते चलें कि निर्वाचन आयोग द्वारा कल वार्डो के आरक्षण की सूची जारी की गई है जल्दी ही चेयरमैन के पद की आरक्षण सूची जारी होगी। उसके बाद जनवरी में चुनाव होने की संभावना है। ऐसे में एक बार फिर नगर पालिका में उनकी वापसी से विरोधियों की बड़ी हार मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें - विद्युत आपूर्ति ठप होने पर लोगो का फूटा गुस्सा, ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग में किया चक्का जाम

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0