बेतहाशा बढ़ी गर्मी, बांदा और कानपुर का पारा 44 पार, दिनभर तपे लोग

चार दिन की राहत के बाद अब फिर तापमान बढ़ने लगा है। एक दिन पूर्व जहां प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम..

Jun 1, 2022 - 03:35
Jun 1, 2022 - 03:43
 0  4
बेतहाशा बढ़ी गर्मी, बांदा और कानपुर का पारा 44 पार, दिनभर तपे लोग
फाइल फोटो

लखनऊ,

चार दिन की राहत के बाद अब फिर तापमान बढ़ने लगा है। एक दिन पूर्व जहां प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस था, वहीं बुधवार को बढ़कर सर्वाधिक अधितम तापमान कानपुर व बांदा का 44.8 डिग्री सेल्सियस हो गया। वहीं न्यूनतम तापमान प्रदेश में सबसे कम मेरठ का 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें - ग्वालियर से प्रयागराज समर स्पेशल ट्रेन बुंदेलखंड के महोबा, बाँदा, चित्रकूट से होकर गुजरेगी

बुधवार को मौसम विज्ञान केन्द्र द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा कानपुर व बांदा का रहा, जबकि मंगलवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान बांदा व झांसी का 43.2 डिग्री सेल्सियस था। वहीं वाराणसी का अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस, प्रयागराज का 43.6 डिग्री, फतेहपुर का 42.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

अधिकतम तापमान में सर्वाधिक गिरावट अलीगढ़ की ऋणात्मक 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गयी। यहां का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश में न्यूनतम तापमान सबसे कम मेरठ का 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मुजजफ्फरनगर का 22.6 डिग्री सेल्सियस, इटावा का 22.2 डिग्री सेल्सियस, प्रयागराज का 29.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें - अगले महीने जून तक बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का तोहफा, 95 प्रतिशत काम पूरा

यह भी पढ़ें - गंगा एक्सप्रेसवे भरेगा रफ्तार, निर्माण के लिए मिले 695.34 करोड़ रुपये

हि.स

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 2
Wow Wow 2
admin As a passionate news reporter, I am fueled by an insatiable curiosity and an unwavering commitment to truth. With a keen eye for detail and a relentless pursuit of stories, I strive to deliver timely and accurate information that empowers and engages readers.