जनपद बांदा में युवा उत्सव 2024 के अंतर्गत HIV/AIDS जागरूकता अभियान का सफल आयोजन

सोमवार को उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी, लखनऊ के निर्देशानुसार युवा उत्सव 2024 का आयोजन जनपद बांदा...

जनपद बांदा में युवा उत्सव 2024 के अंतर्गत HIV/AIDS जागरूकता अभियान का सफल आयोजन

सोमवार को उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी, लखनऊ के निर्देशानुसार युवा उत्सव 2024 का आयोजन जनपद बांदा में किया गया। इस आयोजन के अंतर्गत रेड रिबन मैराथन कार्यक्रम का आयोजन बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के ध्यानचंद्र स्पोर्ट स्टेडियम में सुबह 6.00 बजे किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में HIV/AIDS के प्रति जागरूकता बढ़ाना और टोल फ्री सेवा 1097 के बारे में जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता कृषि Dr. G.S. Pawar और Dr. Ajay Kumar, जिला क्षय रोग/एड्स नियंत्रण अधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इस अवसर पर दिशा क्लस्टर बांदा के जिला कार्यक्रम प्रबंधक बृजेन्द्र कुमार ने HIV के फैलाव और बचाव के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। DIS मुन्नालाल जी ने HIV और AIDS के सेंटर के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में दिशा क्लस्टर बांदा से रिजूवान हुसैन नकवी, वसी मोहम्मद, और उमा शुक्ला का विशेष सहयोग रहा।

यह भी पढ़े : सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कांवड़ रूट पर दुकानदारों ने हटाई नेमप्लेट, विपक्ष सरकार पर हमलावर

रेड रिबन मैराथन में बालक, बालिका, और ट्रांजेंडर प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर कृषि विश्वविद्यालय बांदा के Dr. S.B. Dubedi, Dr. Ajay Singh, Dr. Abhishek Kumar Yadav, Dr. Aanad Singh, Dr. Dev Kumar, Dr. Abhishek Kaliya, Dr. Dheerendra Singh, Dr. Amit, और Dr. Anuj Shukla उपस्थित थे।

रेड रिबन मैराथन में पुरुष वर्ग में प्रथम पुरस्कार प्रशांत, द्वितीय पुरस्कार राकेश, और तृतीय पुरस्कार गुलशन को मिला। महिला वर्ग में प्रथम पुरस्कार आंचल, द्वितीय पुरस्कार विलिकिस रजा, और तृतीय पुरस्कार रागिनी को दिया गया। ट्रांजेंडर वर्ग में प्रथम पुरस्कार रवि, द्वितीय पुरस्कार रोहित, और तृतीय पुरस्कार रागिनी को प्रदान किया गया। सभी विजेताओं को प्रशस्ति पत्र, सांत्वना पुरस्कार, स्वर्ण पदक, सिल्वर पदक, और कांस्य पदक वितरित किए गए।

कार्यक्रम में सर्वार्थ सेवा संस्थान T.I. बांदा से संजय सिंह (कार्यक्रम प्रबंधक) और काउंसलर विष्णु दीक्षित ने समस्त स्टॉफ के साथ प्रतिभाग किया। आशा ग्रामोथान संस्थान महोबा से प्रकाश और समस्त स्टॉफ, सुमित्रा सामाजिक संस्थान हमीरपुर से वीरेंद्र कुमार और समस्त स्टॉफ भी उपस्थित रहे। ART से अजय कुमार साहू, जितेंद्र, और गंगा प्रजापति आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : राजकीय इंजीनियरिंग कालेज, बाँदा का छात्र वैभव सिंह बना भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में सहायक वैज्ञानिक

आज दिनांक 22 जुलाई 2024 को राजा देवी इंटर कॉलेज बांदा में रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता का उद्घाटन Dr. Ajay Kumar और प्रधानाचार्य श्री संजय तिवारी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी Dr. Vijay Kesarwani भी उपस्थित रहे। Dr. Ajay Kumar ने बच्चों को एड्स के कारण, बचाव और इलाज के बारे में जानकारी दी। जिला एड्स कार्यक्रम प्रबंधक बृजेन्द्र कुमार ने HIV के फैलाव और बचाव के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया। DIS मुन्नालाल जी ने HIV और AIDS के सेंटर के बारे में जानकारी दी। दिशा क्लस्टर बांदा से रिजूवान हुसैन नकवी, वसी मोहम्मद, और उमा शुक्ला का विशेष सहयोग रहा।

यह भी पढ़े : जर्मनी की दुल्‍हन और स्विट्जरलैंड का दूल्‍हा : यूं बंधे हिन्‍दू पाणिग्रहण संस्‍कार में

इस अवसर पर जनपद बांदा, हमीरपुर, और महोबा के समस्त T.I. स्टाफ के कार्यक्रम प्रबंधक, विहान से सुधांशु आदि का सहयोग रहा।

इस प्रकार के आयोजनों से समाज में HIV/AIDS के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और लोग इस गंभीर बीमारी से बचाव के तरीकों को समझ सकेंगे।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0