जिले में थम नहीं रही है पराली जलाने की घटनाएं, 22 किसानों को जुर्माना

सर्वोच्च न्यायालय व राष्ट्रीय हरित अधिकरण के निर्देशों के बाद भी जनपद में पराली जलाने की घटनाएं थम नहीं रही हैं। भारत सरकार ने सेटेलाइट के जरिए 13 घटनाओं को चिन्हित किया ...

Nov 14, 2023 - 08:51
Nov 14, 2023 - 09:07
 0  8
जिले में थम नहीं रही है पराली जलाने की घटनाएं, 22 किसानों को जुर्माना

बांदा,

सर्वोच्च न्यायालय व राष्ट्रीय हरित अधिकरण के निर्देशों के बाद भी जनपद में पराली जलाने की घटनाएं थम नहीं रही हैं। भारत सरकार ने सेटेलाइट के जरिए 13 घटनाओं को चिन्हित किया है। इसमें जिले के 22 किसान दोषी पाए गए हैं ,जिन पर 1,32,500 रुपए जिला प्रशासन द्वारा जुर्माना किया गया है।

यह भी पढ़े :धर्मनगरी चित्रकूट पहुंचे योगी, बोले- मध्य प्रदेश में इन दोनों दल का खाता नहीं खुलना चाहिए

सैटेलाइट के माध्यम से जनपद में 13 घटनाओं को भारत सरकार के द्वारा चिन्हित किया गया है। इन सभी घटनाओं का स्थलीय सत्यापन जिला प्रशासन द्वारा कराया गया। इनमें 6 घटनायें पराली जलाने एवं 6 घटनायें कूडा अवशेष जलाने की पायी गयी तथा 1 घटना हमीरपुर जनपद की है, जो बाँदा में दर्शायी गयी है।इसके बाद सर्वाेच्च न्यायालय और राष्ट्रीय हरित अधिकरण के निर्देशों के अनुपालन में सम्बन्धित तहसीलों के उपजिलाधिकारियों ने दोषी किसानों के विरूद्ध जुर्माना वसूली नोटिस जारी कर दी है।

यह भी पढ़े:छतरपुरः महिलाओं को शराब बेचने वाली कहने पर, कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा

 बबेरू तहसील के ग्राम किटहाई के रामकृष्ण पुत्र छत्रपाल, कमलेश पुत्र  शिवबरन देवकुमार पुत्र इंद्रपाल, देवप्रसाद पुत्र इंद्रपाल, धर्मराज पुत्र इंद्रपाल, देवप्रसाद पुत्र रामाधीन, रामाधार पुत्र विश्वनाथ और रामाधीन पुत्र  विश्वनाथ, जयकरण पुत्र केशव एवं जितेन्द्र कुमार पुत्र  रामप्रकाश, आदित्य कुमार पुत्र रामप्रकाश कुम्हेडासानी पर जुर्माने की वसूली नोटिस जारी कर दी गयी है तथा तहसील बाँदा के सुरेन्द्र सिंह पुत्र स्व. लल्लू सिंह ग्राम बडेहा एवं रवीश कुमार पुत्र राजकुमार ग्राम फतपुरवा एवं तहसील अंतर्रा के ग्राम खुरहण्ड के रामपाल पुत्र शिवपाल, सुरेन्द्र पाल पुत्र शिवपाल, राजकुमार पुत्र मल्हू राजेन्द्र पुत्र मलहू शिवचरण पुत्र मल्हू एवं अतर्रा तहसील ग्राम खुरहण्ड के ही राजाभइया सिंह पुत्र नंदलाल सिंह, दुर्विजय पुत्र नंदलाल सिंह,  राकेश सिंह पुत्र नंदलाल सिंह एवं  राजेश सिंह पुत्र नंदलाल सिंह के ऊपर जुर्माना वसूली का नोटिस जारी किया गया है। 
यह भी पढ़े बांदाः दो दिवसीय युवा उत्सव में, परम्परागत लोक संस्कृति प्रतियोगिता होगी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 1
Sad Sad 0
Wow Wow 0