बांदा : 15 वर्षों से लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की गला घोंट कर हत्या

पिछले 15 वर्षों से अलग मकान में एक युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की गला घोंट कर हत्या कर दी गई है..

Jun 15, 2022 - 02:39
Jun 15, 2022 - 05:30
 0  2
बांदा : 15 वर्षों से लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की गला घोंट कर हत्या
फाइल फोटो

पिछले 15 वर्षों से अलग मकान में एक युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की  गला घोंट कर हत्या कर दी गई है। महिला का शव मकान के तीसरी मंजिल की छत पर बरामद हुआ। घटना के बाद क्षेत्राधिकारी नरैनी और थाना प्रभारी कालिंजर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने मां द्वारा दी गई तहरीर पर कथित पति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है, जो घटना के बाद से फरार है।

घटना जनपद बांदा में ऐतिहासिक कालिंजर दुर्ग के समीप कस्बे में हुई। इसी कस्बे में बिसात खाना चूड़ी बिंदी व अन्य सामान की दुकान चलाने वाली 35 वर्षीय रेखा गुप्ता पुरानी बाजार स्थित घर में रहती थी। उसने पिता रामकृपाल और भाई की मौत के बाद अपना अलग मकान बनवा लिया था। दुकान पर उसके साथ उसकी मां भी बैठती थी। बताया जाता है की रेखा हर वर्ष कालिंजर दुर्ग में कार्तिक पूर्णिमा समेत अन्य मेलों में अपनी दुकान लगाती थी।

यह भी पढ़ें - बुंदेलों की धरती पर उभर आया बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, महज 27 महीनों में 296 किमी किया तैयार

15 साल पहले इंदौर निवासी पंकज गुप्ता कालिंजर मेला में झूला लगाने आया था। तभी रेखा का पंकज से प्यार हो गया था। नजदीकियां बढ़ने पर पंकज गुप्ता रेखा को भगा कर ले गया था। कई सालों तक बाहर रहने के बाद दोनों फिर कालिंजर आ गए और एक साथ पति पत्नी की तरह रहने लगे।  इस संबंध में मां का कहना है कि बेटी रेखा निजी मकान में पति पंकज के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती थी। इधर पिछले एक सप्ताह से दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा था। मंगलवार को जब वह छत से सोकर नीचे नहीं उतरी। तब जाकर छत में देखा गया, जहां बेटी की लाश पड़ी थी।

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नरैनी नितिन कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवती की गला घोंटकर हत्या की गई है। पुलिस ने मां द्वारा दी गई तहरीर पर कथित पति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है, जो घटना के बाद से फरार है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतका जिस युवक के साथ रहती थी। वह इंदौर का रहने वाला है और मेले में झूला लगाता है। मेला में ही रेखा से उसकी जान पहचान हुई थी। जो बाद में लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे थे।

यह भी पढ़ें - बाँदा : रिश्वत न देने पर फर्जी असलहा फैक्ट्री में पुलिस द्वारा फंसाने का आरोप

यह भी पढ़ें - यूपी में जल्द झमाझम बारिश होने की है संभावना, उमस से मिलेगी राहत

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 1
Sad Sad 2
Wow Wow 1