समाजसेवी अमित सेठ भोलू भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष बने

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने बांदा के समाजसेवी व्यापारी नेता अमित सेठ भोलू को बांदा जनपद के जिला अध्यक्ष मनोनीत किया हैै..

Sep 15, 2021 - 08:37
Sep 15, 2021 - 08:37
 0  7
समाजसेवी अमित सेठ भोलू भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष बने
समाजसेवी अमित सेठ भोलू (Social worker Amit Seth Bholu)

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने बांदा के समाजसेवी व्यापारी नेता अमित सेठ भोलू को बांदा जनपद के जिला अध्यक्ष मनोनीत किया हैै। उन्हे प्रदेश अध्यक्ष अरुण अग्रवाल और वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्रा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग चेयरमैन व्यापारी कल्याण बोर्ड उत्तर प्रदेश की अनुमति से मनोनीत किया। यह जानकारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता राज ने दी।

यह भी पढ़ें - मानवता की मिशाल : भोलू ने दस वर्षों में डेढ़ हजार गुमनाम मृतकों को दी मुखाग्नि

प्रदेश मंत्री मनोज जैन ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा है कि अमित सेठ को जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत करने का हाईकमान का बहुत ही उपयुक्त कदम है। इनकी सक्रियता व निरंतरता लोगों की सेवा करने की भावना से समस्त जनपद के व्यापारियों की समस्याओं का निदान करने में पूरी तरह सक्षम रहेंगे।

उनके मनोनयन पर सुधीर गुप्ता, शूरसेन ,पीयूष गुप्ता, रामा आसरे गुप्ता पप्पू, अरविंद  बडोनियाँ, सुरेश गुप्ता कान्हा, अमित गुप्ता, मनीष नईम नेता, निशांत खैरा, पन्नालाल धुरिया, अभिषेक श्रीवास्तव ,रामेंद्र सिंह, संजय निगम अकेला, आकाश, ओमर, पुनीत सोनी, राकेश गुप्ता दद्दू, अवधेश, रूपानी, प्रदीप सिंह, मनीष नगरिया, भूपेंद्र रावत, पंकज रावत, अभिषेक पांडे, महबूब अली, मोहम्मद आरिफ, जमाल बांदरी, जितेंद्र गुप्ता, अशोक गुप्ता राजू ,प्रदीप सिंह, भारत यादव, राहुल जैन, राहुल शिवहरे, गुड्डू सोनी, उमेश गुप्ता दया मनोज रैकवार आदि व्यापारी ने हर्ष व्यक्त करते हुए इनके मनोनयन पर केंद्रीय नेतृत्व को बधाई दी।

यह भी पढ़ें - आपके द्वार-आयुष्मान 2.0 अभियान में, टीम घर पहुंचकर बनाएंगी गोल्डन कार्ड

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1