दूसरी बार भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष बने सन्तोष पाण्डेय

भारतीय किसान संघ की बैठक सत्संग भवन में आयोजित की गयी। बैठक में प्रान्त महामंत्री कमलेश सिंह तथा प्रान्त मंत्री सुरेंद्र...

Sep 2, 2024 - 00:39
Sep 2, 2024 - 00:42
 0  1
दूसरी बार भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष बने सन्तोष पाण्डेय

चित्रकूट। भारतीय किसान संघ की बैठक सत्संग भवन में आयोजित की गयी। बैठक में प्रान्त महामंत्री कमलेश सिंह तथा प्रान्त मंत्री सुरेंद्र चुनाव अधिकारी की मौजूदगी में सर्वसम्मति से सन्तोष कुमार पाण्डेय को संघ का जिलाध्यक्ष तथा वशं गोपाल को जिला मंत्री के पद निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। सन्तोष कुमार पान्डेय दूसरी बार जिलाध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। जिलाध्यक्ष ने 21 सदस्यों की जिला कार्यकारिणी घोषित किया। जिसमें करण सिंह, राजेश तिवारी को उपाध्यक्ष, मिथिलेश कुमार, उद्धव प्रसाद सह मंत्री, भारत लाल रुपैया को कोषाध्यक्ष, अजीत कुमार पांडेय को युवा प्रमुख, राममिलन जैविक प्रमुख, गंगा करवरिया को प्रचार प्रमुख का दायित्व मिला। देवी प्रसाद ओझा, शिव सम्पत सहाय पान्डेय, रन्ति देव त्रिपाठी, लक्ष्मी तिवारी, राम प्रकाश आदि 9 लोगों को कार्य समिति का सदस्य मनोनीत किया गया। बैठक में संघ की मजबूती पर बल दिया गया।

यह भी पढ़े : डीएम-एसपी ने अधिकारियों व पुलिस बल के साथ की ब्रीफिंग, मेला क्षेत्र किया निरीक्षण

प्रान्त महामंत्री कमलेश सिंह ने कहा कि भारतीय किसान संघ विश्व का सबसे बडा संगठन है। संगठन समय पर किसानों की मांग को उठाता रहा है और मांगों को पूरा कराने में किसानों के कंधे से कंधा मिलाकर साथ खडा रहा। संगठन हमेशा किसानों के सुख और दुख में साथ रहा है। संगठन में कोई नेता नहीं होता हर किसान हमारा नेता होता है।

यह भी पढ़े : बाँदा में स्कूल एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, फतेहपुर इकाई के गठन का संकल्प

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0