सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय का निधन, मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख
सहारा प्रमुख और देश के जाने माने बिजनेसमैन सुब्रत राय अब इस दुनिया में नहीं रहे...

मुंबई के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस, लखनऊ लाया जाएगा पार्थिव शरीर
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व शिवपाल यादव ने जताया दुख
लखनऊ। सहारा प्रमुख और देश के जाने माने बिजनेसमैन सुब्रत राय अब इस दुनिया में नहीं रहे। मंगलवार की देर रात लंबी बीमारी के बाद मुंबई में उनका निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर बुधवार लखनऊ लाया जाएगा। जहां उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी जा सकेगी।
यह भी पढ़े : मप्र विस चुनाव: मध्यप्रदेश में हम विकास का नया इतिहास बनाएंगे- कमलनाथ
उनके निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि सहारा समूह के प्रमुख श्री सुब्रत रॉय का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति दें।
यह भी पढ़े : मप्र में भाजपा की ऐसी आंधी चली कि कांग्रेस का तंबू उखड़ गया : नरेन्द्र मोदी
उल्लेखनीय है कि सुब्रत रॉय का मुंबई के एक निजी हॉस्पिटल कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में 12 नवंबर को भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। उन्होंने रात्रि 22.30 बजे अंतिम सांस ली। उनका निधन हृदयगति रूक जाने के कारण हुआ। वो 75 साल के थे और उन्हें शुगर, बीपी सहित कई गंभीर बीमारियों ने घेरा हुआ था। सुब्रत राय का संबंध उत्तर प्रदेश से था। उनके निधन पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने दुःख जताया है।
यह भी पढ़े : छतरपुर : महिलाओं को शराब बेचने वाली कहने पर, कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सुब्रत रॉय के निधन पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय का निधन उत्तर प्रदेश और देश के लिए भावात्मक क्षति हैं, क्योंकि वो एक अति सफल व्यवसायी के साथ-साथ एक ऐसे अति संवेदनशील विशाल हृदय वाले व्यक्ति भी थे, जिन्होंने अनगिनत लोगों की सहायता की उनका सहारा बने। भावभीनी श्रद्धांजलि!
यह भी पढ़े : धर्मनगरी चित्रकूट पहुंचे योगी, बोले- मध्य प्रदेश में इन दोनों दल का खाता नहीं खुलना चाहिए
वहीं शिवपाल यादव ने ट्वीट कर सहाराश्री सुब्रत रॉय के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। ईश्वर दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। भावपूर्ण श्रद्धांजलि!
हिन्दुस्थान समाचार
What's Your Reaction?






