एसएसआईएस में हुई वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता, एसपी ने प्रतिभागियों का बढ़ाया उत्साह
सुषमा स्वरूप इंटरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ...
चित्रकूट। सुषमा स्वरूप इंटरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने खेल महोत्सव का शुभारंभ कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
प्रथम दिवस पर विद्यालय परिसर में खेलों को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। कबड्डी, रस्साकशी एवं विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताएँ प्रमुख आकर्षण रहीं। विद्यार्थियों ने पूरे जोश, अनुशासन और खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की फुर्ती, रणनीति और साहस ने दर्शकों को रोमांचित किया, वहीं रस्साकशी में टीम भावना, एकजुटता और सामूहिक प्रयास का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने गति, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का परिचय दिया। मैदान दर्शकों की तालियों और उत्साहपूर्ण नारों से गूंजता रहा। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए खेलों को जीवन का अभिन्न अंग बताया। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने के साथ उन्हें जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करते हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्या अपर्णा पांडेय ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया तथा विद्यार्थियों के उत्साह और शिक्षकों की मेहनत की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न हिस्सा हैं और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
