स्काउट-गाइड रैली में सिखाया गया सुरक्षा का हुनर
सरदार पटेल इंटर कालेज रैपुरा में चल रही माध्यमिक शिक्षा व बेसिक शिक्षा की संयुक्त तीन दिवसीय 26वीं जनपदीय स्काउट गाइड रैली के दूसरे दिन की...
चित्रकूट। सरदार पटेल इंटर कालेज रैपुरा में चल रही माध्यमिक शिक्षा व बेसिक शिक्षा की संयुक्त तीन दिवसीय 26वीं जनपदीय स्काउट गाइड रैली के दूसरे दिन की शुरुआत ध्वजारोहण व स्काउट गाइड प्रार्थना के साथ हुई। स्काउट गाइड ने विषम परिस्थिति से अपने आप व समाज को सुरक्षित रखने के लिए तंबू, पुल, टॉवर, गैजेट्स आदि का निर्माण सांकेतिक रूप से करते हुए अपने हुनर का प्रदर्शन किया। दिन भर की प्रतियोगिताओ में गांठ बन्धन, प्राथमिक चिकित्सा, स्किल ओ रामा, झांकी, कैम्प फायर, तंबू, पुल, गेट, टावर का निर्माण में सभी स्काउट गाइड ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया तथा अपनी टीम को प्रथम, द्वितीय स्थान पर लाने के लिए हर सम्भव प्रयास करते रहे। रैली का समापन व प्रतियोगिताओं का परिणाम आज सोमवार को घोषित होगा। निर्णायक के रूप में प्रशिक्षित स्काउटर व गाइडर मोहनलाल दीन, अनिल कुमार सिंह, हरिहरनाथ सिंह, सीताराम सिंह, आराधना सिंह, अर्चना यादव, शहनाज बानो, रामदयाल, जानकीशरण, रामबाबू वर्मा, इंद्रेश श्रीवास्तव आदि रहे। रैली संचालन डीओसी ललित कुमार ने किया। इस अवसर पर आयोजक संस्था के प्रबंधक मइयादीन पटेल, प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार सिंह, जिला सचिव सुरेश प्रसाद, जिला क्रीड़ा सचिव अवधेश कुमार सिंह सहित बिभिन्न विद्यालयों के स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टन व संयोजक विद्यालय के शिक्षकों के साथ गोस्वामी तुलसीदास राजकीय महाविद्यालय कर्वी के रोवर रेंजर का विशेष सहयोग रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
