रश्मि गर्ग बनीं महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष, पैतृक गांव में हुआ जोरदार स्वागत

पूर्व सांसद प्रकाश नारायण त्रिपाठी टिकरिया की नातिन रश्मि गर्ग को भाजपा ने जनपद महिला मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष बनाकर आने वाले समय में होने...

Nov 23, 2026 - 09:41
Nov 23, 2026 - 09:42
 0  1
रश्मि गर्ग बनीं महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष, पैतृक गांव में हुआ जोरदार स्वागत

चित्रकूट। पूर्व सांसद प्रकाश नारायण त्रिपाठी टिकरिया की नातिन रश्मि गर्ग को भाजपा ने जनपद महिला मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष बनाकर आने वाले समय में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए विपक्ष के सामने एक बड़ी चुनौती रख दी है। रश्मि गर्ग के पिता टिकरिया के पूर्व प्रधान रह चुके हैं एवं उनकी मां ने पूर्व में जिला पंचायत सदस्य और ब्लाक प्रमुख का चुनाव लड़ चुकी हैं। साथ ही रश्मि गर्ग के पति भी भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री रह चुके हैं। पैतृक गांव जाने के पूर्व रश्मि गर्ग का ऐचवारा, सरैया, मानिकपुर, बराह माफी, मारकुंडी एवं टिकरिया में गाजे बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर रश्मि गर्ग ने कहा कि उनका लक्ष्य चुनाव लड़ना नहीं बल्कि संगठन में महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में जोड़कर भाजपा को आगामी चुनाव में जीत दिलाना है। जल्द ही जिला स्तर पर बड़ा अभियान चलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में शासन द्वारा संचालित लोकोपकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाकर भाजपा को सुनिश्चित जीत दिलाने के हर संभव प्रयास किये जाएंगे। इस अवसर पर सोनू तिवारी, सुमित दुबे, विजय तिवारी, राहुल, वेद प्रकाश, धीरेन्द्र उपाध्याय, अमित, विनय मिश्रा, अर्जुन, मोहित पाण्डेय, कारण पटेल, संतोष, राजा पांडेय, प्रदीप शुक्ला, पूर्व प्रधान प्रमोद त्रिपाठी, ममता त्रिपाठी, अमर त्रिपाठी, सुरेश द्विवेदी, पूजा त्रिपाठी, राहुल कोल, राजा कोल आदि ममौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0