बांदा सदर सीट से सपा ने पूर्व मंत्री विवेक सिंह की पत्नी मंजुला सिंह को प्रत्याशी बनाया

बांदा समाजवादी पार्टी में बांदा सदर सीट से कांग्रेस के नेता रहे पूर्व मंत्री स्व. विवेक सिंह की पत्नी मंजुला विवेक सिंह को प्रत्याशी बनाया है..

Jan 28, 2022 - 05:46
Jan 28, 2022 - 05:54
 0  7
बांदा सदर सीट से सपा ने पूर्व मंत्री विवेक सिंह की पत्नी मंजुला सिंह को प्रत्याशी बनाया
बांदा सदर सीट से सपा ने पूर्व मंत्री विवेक सिंह की पत्नी मंजुला सिंह को प्रत्याशी बनाया..

बांदा समाजवादी पार्टी में बांदा सदर सीट से कांग्रेस के नेता रहे पूर्व मंत्री स्व. विवेक सिंह की पत्नी मंजुला विवेक सिंह को प्रत्याशी बनाया है। मंजुला सिंह को प्रत्याशी बनाए जाने से बांदा सदर सीट पर भाजपा और सपा के बीच रोचक मुकाबले की संभावना बन गई है। 

यह भी पढ़ें - झांसी विधानसभा सीट - जहां सपा को जीत नसीब नही हुई

समाजवादी पार्टी ने बांदा जनपद की 4 में से तीन विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा पहले ही कर दी थी हालांकि नरैनी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद को प्रत्याशी बनाए जाने के 24 घंटे के अंदर ही उन्हें बदल कर उनके स्थान पर श्रीमती किरण वर्मा को प्रत्याशी बना दिया गया था। लेकिन बांदा सदर सीट का फैसला नहीं हो पाया था। इस सीट पर नगर पालिका अध्यक्ष मोहन साहू और मधुसूदन कुशवाहा रेस में बने हुए थे।

कयास लगाए जा रहे थे कि सपा  इन्हीं तीन में से किसी को प्रत्याशी बनाएगी और शुक्रवार को पार्टी ने अंततः विवेक सिंह को प्रत्याशी घोषित कर दिया। बताते चलें कि 2017 के चुनाव में पूर्व मंत्री विवेक सिंह भाजपा से पराजित हो गए थे। पिछले वर्ष उनका निधन हो गया था। उनके निधन होने के बाद इनकी धर्मपत्नी मंजुला विवेक सिंह ने समाजवादी पार्टी में शामिल होकर टिकट की दावेदारी कर दी। इसके पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व मंत्री विवेक सिंह के निधन के बाद संवेदना प्रकट करने उनके घर आए थे। तभी इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि मंजुला विवेक सिंह अब समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ेंगी।

यह भी पढ़ें - भाजपा ने अपनी 91 प्रत्याशियों की सूची जारी की, देखे कौन महारथी कहां से मैदान में

यह भी पढ़ें - बीजेपी ने तिंदवारी से रामकेश निषाद को चुनाव मैदान में उतार कर सबको चौंकाया

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1