मंडल कारागार में कैदी निकला एचआईवी पॉजिटिव, मचा हड़कंप
चित्रकूट धाम मंडल मुख्यालय स्थित मंडल कारागार में आज एक कैदी के एचआईवी पॉजिटिव निकलने से जेल में बंद अन्य..

चित्रकूट धाम मंडल मुख्यालय स्थित मंडल कारागार में आज एक कैदी के एचआईवी पॉजिटिव निकलने से जेल में बंद अन्य कैदियों में हड़कंप मच गया है।
यह भी पढ़ें - UP डिफेन्स कॉरिडोर : 15 निजी कम्पनियों ने किया 946.5 करोड़ का निवेश
कैदी की हालत खराब होने पर जब उसकी जांच की गई तो वह एचआईवी पॉजिटिव पाया गया। तब जेल के बंदी रक्षकों ने फौरन उसे जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया।
हालत बिगड़ती देख कर डॉक्टरों ने उसे इलाज के लिए कानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
यह भी पढ़ें - इंस्टाग्राम फ्रेंड भी नहीं मिला और परिजन समझे... किडनैप हो गई लड़की
जेल अधीक्षक आरके सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि धर्मेंद्र पासी पुत्र परमहंस को 2 साल पहले प्रशासनिक बंदी के रूप में आजमगढ़ जेल से बांदा स्थानांतरित किया गया था।
जेल में हर सप्ताह एचआईवी की जांच की जाती है, आज जब उसकी जांच की गई तो रिपोर्ट पाजिटिव निकली उसके आधार पर उसे तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया।हालत खराब होने पर डॉक्टरों इलाज के लिए कानपुर रेफर किया है।
What's Your Reaction?






