इंस्टाग्राम फ्रेंड भी नहीं मिला और परिजन समझे... किडनैप हो गई लड़की

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र से शुक्रवार की दोपहर संदिग्ध हालात में लापता हुई नौवीं की छात्रा को पुलिस ने फरीदाबाद से बरामद किया है..

Mar 13, 2021 - 13:06
Mar 13, 2021 - 13:56
 0  2
इंस्टाग्राम फ्रेंड भी नहीं मिला और परिजन समझे... किडनैप हो गई लड़की

मेरठ,

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र से शुक्रवार की दोपहर संदिग्ध हालात में लापता हुई नौवीं की छात्रा को पुलिस ने फरीदाबाद से बरामद किया है। छात्रा का अपहरण नहीं हुआ था, बल्कि वह इंस्टाग्राम फ्रेंड से मिलने के लिए परिवार के लोगों को बिना बताए बस में बैठकर फरीदाबाद चली गई थी। पुलिस छात्रा से पूछताछ में जुटी है।

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की रहने वाली कक्षा नौ की छात्रा शुक्रवार को सहेली के घर जाने की बात कहकर घर से रवाना हुई थी, जिसके बाद छात्रा लापता हो गई। छात्रा के लापता होने के बाद उसके परिजनों ने देर रात ब्रह्मपुरी थाने में जमकर हंगामा किया था।

यह भी पढ़ें - अब बांदा में ही होगा बायो मेडिकल कचरे का निस्तारण, बुन्देलखण्ड न्यूज़ ने खोली थी पोल

परिवार के लोगों ने छात्रा की सहेली पर उसके अपहरण का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने इस मामले में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाई तो दोनों छात्राएं स्कूटी पर सवार होकर जाती दिखाई दे रही थीं।

 

आरोपित छात्रा ने अपनी सहेली के अपहरण की बात से इनकार किया था। सीओ ब्रह्मपुरी अमित राय ने बताया कि लापता छात्रा को ओल्ड फरीदाबाद से बरामद कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान छात्रा ने बताया कि उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम पर एक युवक के साथ हुई थी।

इसी युवक से मिलने के लिए वह परिजनों को बिना बताए बस में बैठ कर फरीदाबाद चली आई। फरीदाबाद में उसे उसका इंस्टाग्राम फ्रेंड नहीं मिला। इंस्पेक्टर सुभाष अत्री ने बताया कि फिलहाल छात्रा से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें - खेसारी लाल यादव ने खेली भाभी संग ऐसे होली, Devra Gal Misi Misi वीडियो हो रहा वायरल

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 2