तिंदवारी व ओरन पंचायत के अध्यक्ष, डिप्टी सीएम के समक्ष भाजपा में शामिल

बुधवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा ब्रजेश पाठक के समक्ष जिले की तिंदवारी तथा ओरन नगर पंचायत अध्यक्षों सहित वार्ड ...

Feb 7, 2024 - 07:59
Feb 7, 2024 - 08:11
 0  2
तिंदवारी व ओरन पंचायत के अध्यक्ष, डिप्टी सीएम के समक्ष भाजपा में शामिल

 बांदा

बुधवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा ब्रजेश पाठक के समक्ष जिले की तिंदवारी तथा ओरन नगर पंचायत अध्यक्षों सहित वार्ड नंबर एक से बसपा के जिला पंचायत सदस्य व एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्मक मनाववाद से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

यह भी पढ़े:बुन्देलखण्ड का ये पहला जनपद होगा,  जहां गाय के गोबर से लकड़ी बनाने का प्रोजेक्ट शुरू होगा

   भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि नगर निकाय चुनाव में तिंदवारी नगर पंचायत से अध्यक्ष पद पर निर्दलीय चुनाव जीती सुधा साहू,ओरन नगर पंचायत से चुनाव जीते कांग्रेस के लक्ष्मीनारायण द्विवेदी, वार्ड नंबर 1 से जिला पंचायत सदस्य बसपा के राजाराम विश्वकर्मा तथा पूर्व जिला पंचायत सदस्य बसपा के अरूण कुमार सिंह उर्फ रजोल ने भाजपा के राष्ट्रवाद और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्मक मानववाद से प्रभावित होकर बुधवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस अवसर पर चेयरमैन द्वय और जिला पंचायत सदस्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में पूरे मनोयोग से जुटने की सपथ ली।

यह भी पढ़े:बालू सिंडिकेट चला रहा था सफाई कर्मचारी, एसडीएम को देनी पड़ गयी सफाई

      भाजपा जिला अध्यक्ष संजय सिंह, जिला प्रभारी रामकिशोर साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, राष्ट्रीय परिषद सदस्य संतोष गुप्ता, जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित, पूर्व जिला अध्यक्ष लवलेश सिंह, राजेश द्विवेदी, अखिलेश श्रीवास्तव ने सभी का पार्टी में स्वागत किया हैै।


यह भी पढ़े:तुलसी पीठाधीश्वर रामभद्राचार्य को जान से मारने की धमकी,आरोपी की हुई पहचान

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0