यमुना और बेतवा नदियों के जल को निर्मल बनाने की तैयारी

यमुना और बेतवा नदी के प्रदूषित होने से यहां के आम लोग मायूस है। पूरे शहर के लोगों के घरों का गंदा पानी दोनों नदियों...

Jan 11, 2025 - 17:20
Jan 11, 2025 - 17:23
 0  4
यमुना और बेतवा नदियों के जल को निर्मल बनाने की तैयारी

हैदराबाद की कंपनी ने बनाया प्लान

हमीरपुर। यमुना और बेतवा नदी के प्रदूषित होने से यहां के आम लोग मायूस है। पूरे शहर के लोगों के घरों का गंदा पानी दोनों नदियों में बहाए जाने से पानी ही मटमैला हो गया है। इन नदियों के जल को पवित्र और निर्मल बनाने के लिए अब यहां प्रशासन ने बड़ी तैयारी की है। इसके लिए हैदराबाद की एक कंपनी को दोनों नदियों के जल को स्वच्छ करने की जिम्मेदारी दी है।

यह भी पढ़े : यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल कराई तो होगा आजीवन कारावास

नगर में कुछ दशकों पहले यमुना नदी अपनी भव्यता और सुंदरता की छटा बिखेरती थी। हर सीजन में इस नदी में न सिर्फ जलधारा दिखती थी बल्कि नदी के दोनों किनारे भी पानी से लबालब रहते थे। अमावस्या और पूर्णिमा पर्व पर स्नान करने के लिए यमुना नदी किनारे शहर की आधी आबादी का मेला भी लगता था। यमुना नदी के पवित्र जल से लोग आचवन करते थे।

नदी किनारे एतिहासिक पतालेश्वर मंदिर और कल्पवृक्ष में भी लोग पूजा अर्चना करते थे। लेकिन अब इस नदी में लोग स्नान करने से परहेज करते हैं, इसकी वजह पानी का मटमैला और प्रदूषित होना। लोग इसके जल से मुंह भी धोना पसंद नहीं करते। स्नान करने पर लोगों में खुजली होती है। समाजसेवी उज्ज्वल पाठक व लखनलाल जोशी समेत तमाम लोगों ने बताया कि हमीरपुर नगर के तमाम रिहायशी इलाकों के घरों से गंदा पानी नाले के रास्ते यमुना नदी में बहाए जाने से अब यमुना नदी का जल पूजा के योग्य नहीं रहा। यहीं हाल बेतवा नदी का भी हैं, दोनों नदियों की दुर्दशा देखी नहीं जाती।

प्रशासन के आदेश पर अब हैदराबाद की कंपनी जल्द ही दोनों नदियों में लगाएगी डोजरनगर पालिका परिषद हमीरपुर के अधिशाषी अधिकारी हेमराज सिंह के मुताबिक, यमुना और बेतवा नदियों के जल को निर्मल बनाने के लिए हैदराबाद की कंपनी को जिम्मेदारी दी गई है। कंपनी के अधिकारियाें ने यहां आकर दोनों नदियों का स्थलीय सर्वे किया है। नदियों के जल को पवित्र करने के लिए तैयारी भी शुरू कर दी है। नगर पालिका परिषद के चेयरमैन कुलदीप निषाद ने बताया कि जल्द ही दोनों नदियों के जल को निर्मल बनाने के लिये निर्माण कार्य प्रारम्भ होंगे।

यह भी पढ़े : सर्राफा बाजार में तेजी से महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक

डोजर जरिए यमुना व बेतवा नदियों के गंदे पानी को फिल्टर कर निर्मल बनाने की तैयारीनगर पालिका परिषद के चेयरमैन ने बताया कि नगर विकास के पन्द्रहवें वित्त से दोनों नदियों के जल को शुद्ध बनाने के बड़े कार्य कराए जाएंगे। यमुना व बेतवा नदियों में जिस स्थानों से पानी जाता है वहां डोजर लगाए जाएंगे। डोजर से पहले चैम्बर भी बनेंगे। नाले से बहकर आने वाले गंदे पानी को फिल्टर किया जाएगा। फिल्टर के बाद पानी आगे जाएगा। यमुना व बेतवा नदियों का जल निर्मल बनाने में प्रतिदिन करीब साढ़े छह हजार रुपये खर्च होंगे। इससे एक एमएलडी पानी स्वच्छ होगा।

हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0