भीड़ भरे चौराहों में अन्ना सांडों के घमासान युद्ध से लोगों में बढी दहशत

शहर के भीड़ भरे चौराहों में अन्ना घूम रहे सांड लोगों की परेशानी का सबब बने हुए हैं।  यह सांड बीच चौराहे में जब आपस में...

भीड़ भरे चौराहों में अन्ना सांडों के घमासान युद्ध से लोगों में बढी दहशत

शहर के भीड़ भरे चौराहों में अन्ना घूम रहे सांड लोगों की परेशानी का सबब बने हुए हैं।  यह सांड बीच चौराहे में जब आपस में लड़ते हैं तो लोगों में भगदड़ मच जाती है। कभी-कभी इनकी लड़ाई में राहगीर चपेट में आकर घायल हो जाते हैं। इतना ही नहीं इनके घमासान युद्ध के चलते स्कूल जाने वाले बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। दिनोदिन इनकी संख्या बढनें से शहरवासियों में दहशत का माहौल बनता जा रहा है।

यह भी पढ़ें - जिलाधिकारी बाँदा दीपा रंजन ने किए एक के बाद एक इन जगहों पर औचक निरीक्षण

anna bulls

ऐसा ही कुछ नजारा शहर के सबसे व्यस्त चौराहा महेश्वरी देवी, पद्माकर चौराहा, हनुमान मंदिर के सामने डीएवी इंटर कॉलेज के सामने प्राइमरी पाठशाला के बगल में हर दिन सुबह देखने को मिलता है। आज भी नगरपालिका के सामने प्राइमरी पाठशाला के बगल में दो अन्ना सांडों के भिड़ जाने के कारण लोगों व स्कूली छात्रों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। करीब आधा घंटे तक चली इस भिडंत में एक सांड ने दूसरे सांड को बुरी तरह से घायल कर दिया। सड़क के बीचों-बीच चले इस घमासान से सुबह स्कूल व अपने कार्याे के लिए जाने वाले लोगों को अपने रास्ते तक बदलने पड़े। इसके बाद लोगों ने इन पर पानी डालकर लड़ाई शांत कराई। 

यह भी पढ़ें - धर्म परिवर्तन कर शादी की सूचना पर, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

इस बारे में समाजसेवी सत्येंद्र गुप्ता बताते हैं कि रोड पर लड़ते लड़ते ये सांड लोगों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। मौके पर उपस्थित लोग प्रशासन को भी कोसते नजर आए। ऐसा ही नजारा शहर के व्यस्त चौराहे महेश्वरी देवी मे भी देखने को प्राय मिलता है। दरअसल गाय और सांड नाम पर सस्ती समाज सेवा कर लोकप्रियता पाने की होड़ में कुछ लोग चौराहों में भूसा डालकर दुर्घटनाओं को अंजाम देने का निमंत्रण देते हैं। लोगों का कहना है कि वह कई बार इन पशुओं को पकड़ कर गोशाला भी छोड़ कर आए, लेकिन बाद में फिर इनको छोड़ दिया जाता है।

यह भी पढ़ें - पुलिस द्वारा घर में घुसकर महिला के साथ रेप का प्रयास, सिपाही हिरासत में

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0