प्रधानमंत्री का वोकल फॉर लोकल मंत्र को अपनाने की आवश्यकता : कमलावती सिंह
कोई भी पद छोटा, बड़ा नहीं होता। उस पद को व्यक्ति की गरिमा ही गरिमामयी बनाती है। भारत को आत्मनिर्भर..

बांदा, कोई भी पद छोटा, बड़ा नहीं होता। उस पद को व्यक्ति की गरिमा ही गरिमामयी बनाती है। भारत को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लेने वाले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल मंत्र को अपनाने की महती आवश्यकता है।
यह बात जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित भाजपा के विभागों, प्रकोष्ठ तथा प्रकल्पों की परिचयात्मक बैठक में आत्मनिर्भर भारत पर परिचर्चा के दौरान मुख्य अतिथि भाजपा जिला प्रभारी तथा भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह ने कही।
यह भी पढ़ें - अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस में बुजुर्गों का हुआ सम्मान, भजन सुनकर हुए भाव विभोर
उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा आत्मनिर्भर भारत के लिए 20 लाख करोड़ रुपए के पैकेज की घोषणा ऐतिहासिक है। भारत को स्वास्थ्य शिक्षा सुरक्षा निर्माण उत्पादन सभी क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र की मोदी सरकार इमानदारी से काम कर रही है। महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ममता मिश्रा ने इस अवसर पर कहा कि कोरोना महामारी काल के संकट के समय भारत को कैसे आपदा से अवसर में बदलते हुए आत्मनिर्भर भारत बनाने का बीड़ा उठाया गया। इसके लिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता तथा भारत का प्रत्येक नागरिक संकल्पबद्व दिखाई दे रहा है।
पूर्व राष्ट्रीय परिषद सदस्य अजय सिंह पटेल ने आत्मनिर्भर भारत बनाने के अभियान को सबका साथ, सबका विकास के मूल मंत्र के साथ, अंत्योदय की भावना से कार्य करने का आवाहन किया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जयराम सिंह चौहान ने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी और नरेंद्र मोदी जी भारत के प्रधानमंत्री बने जो लगातार सभी क्षेत्रों में भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए संगठन के सभी कार्यों में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। जबकि संचालन जिला महामंत्री संजय सिंह द्वारा किया गया।
यह भी पढ़ें - बाँदा : कक्षा 3 के बच्चे न नाम लिख पाए न 69 लिख पाए
इस अवसर पर विधि प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सह संयोजक मुदित शर्मा, क्षेत्रीय पदाधिकारी मनोज गुप्ता, शैलेंद्र जयसवाल,नरैनी चेयरमैन ओम मणि वर्मा, अखिलेश नाथ दीक्षित, विवेकानंद गुप्ता, कालू सिंह राजपूत, जागृति वर्मा, पूर्व जिला महामंत्री राकेश मिश्रा, डॉ मनीष गुप्ता, उत्तम सक्सेना, धर्मेंद्र त्रिपाठी, जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, राजर्शी शुक्ला, विजय विक्रम सिंह, तिंदवारी ब्लाक प्रमुख दीपशिखा सिंह, रामकरण सिंह बच्चन, धनंजय करवरिया, संतराम सिंह, पंकज रैकवार, राजेश सिंह परिहार, पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रेम नारायण पटेल, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष संतोष नायक, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वंदना गुप्ता, स्वेता सिंह, सत्येंद्र प्रताप सिंह, कृष्ण कुमार शुक्ला, जौहरी प्रजापति, सुनील त्रिपाठी, संजीव निगम नीलू, दिलीप गुप्ता, जौहरी प्रसाद प्रजापति, शिवम सविता, शिवपूजन गुप्ता, दिनेश गुप्ता, दयाराम रैकवार, अरविंद श्रीवास्तव, रामनरेश मिश्रा, सदाशिव अनुरागी, राजाराम तिवारी, उमेश चंद्र सिंह चंदेल, अर्जुन सिंह चंदेल, शिवा ठाकुर, कमला कांत द्विवेदी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें - बांदा : होम्योपैथिक चिकित्सालयों में छापा, कही मिला कबाड,कही ताला लटका मिला
What's Your Reaction?






