नवरात्र पर मनमोहक सामूहिक डांडिया नृत्य कर महिलाओं ने समां बांधा

नवरात्र पर विभिन्न प्रकार के आयोजनों का सिलसिला जारी रहता है। इसी श्रंखला में बीती शाम बांदा शहर के मंगलम मैरिज हाल में उमंग डांडिया नाइट..

Oct 11, 2021 - 06:46
Oct 11, 2021 - 06:52
 0  4
नवरात्र पर मनमोहक सामूहिक डांडिया नृत्य कर महिलाओं ने समां बांधा
नवरात्र पर मनमोहक सामूहिक डांडिया नृत्य..

नवरात्र पर विभिन्न प्रकार के आयोजनों का सिलसिला जारी रहता है। इसी श्रंखला में बीती शाम बांदा शहर के मंगलम मैरिज हाल में उमंग डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। जिसमें ढाई वर्ष की बच्चियों से लेकर 70 वर्ष की महिलाओं ने भाग लिया। सभी ने अपनी मनमोहक सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति से समां बांध कर, दर्शकों की तालियां बटोरी है। 

नवरात्र पर मनमोहक सामूहिक डांडिया नृत्य..

गरबा एवं डांडिया महोत्सव में रंग-बिरंगे परिधानों में सजी संवरी बालिका युवती और महिलाओं ने चमकीली रोशनी के बीच सामूहिक नृत्य पेश किया। कार्यक्रम की शुरुआत कंचन एवं भव्या द्वारा सिंदूर लाल चढ़ायो कत्थक गणेश वंदना से हुआ। हजारों दीपक की जगमग के बीच मां दुर्गा की आरती भी आकर्षक रही। जिसमें भारी संख्या में एक साथ मां जगत जननी जगदंबा की आरती की गई। इस वर्ष की आरती भोर भई मां वैष्णो देवी कटरा के तर्ज पर की गई।

यह भी पढ़ें - मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 169 जोड़े वैवाहिक सूत्र में बंधे, डीएम सहित कई अधिकारियों ने किया कन्यादान

नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधे-राधे एवं बृजबाला नृत्य पेश किया विभिन्न रंगों से सजी माता वैष्णो देवी की स्थापना किस प्रकार हुई इस पर नन्ही मुन्नी बच्चों ने नृत्य नाटिका प्रदर्शित की एवं माता का पिंडी रूप दिखाया।

नवरात्र पर मनमोहक सामूहिक डांडिया नृत्य..

राजस्थानी नृत्य रंगीलो मारो ढोलना और गुजराती नृत्य छोगाडा ,नगाड़े संग ढोल बाजे, घूमर आदि मनमोहक रहे। वरिष्ठ महिलाओं द्वारा राधा ढूंढ रही किसी ने मेरा श्याम देखा कलश डांस एवं राम राम जय राजा राम नृत्य पर दीयों का विशाल संग्रह कर सिर पर सजी मटकियों के साथ युवतियों ने धमाकेदार प्रस्तुति दी। 

नवरात्र पर मनमोहक सामूहिक डांडिया नृत्य..

डॉ शबाना रफीक पुर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरिता द्विवेदी, राज्यमहिला आयोग की सदस्य श्रीमती प्रभा गुप्ता  हार्पर क्लब अध्यक्ष श्रीमती आशा सिंह, डॉ मोनिका सक्सेना, सीमा सिंह, आराधना शर्मा मंजू ओमर, ममता मिश्रा ,वंदना गुप्ता, अभिलाषा मिश्रा, अवधेश निगम नरैनी एडीएम, नूपुर चौहान ,राजकुमार राज, मनोज जैन ,अमित सेठ भोलू, राम भरत सिंह तोमर, विष्णु स्वरूप गुप्ता, संजय का कोनिया, संजय निगम अकेला, यूपी 90 के डायरेक्टर प्रवीण चौहान, श्रीमती छाया सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन पंकज रावत द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें - निःशुल्क कैम्प में 220 मुख एवं दन्त मरीजो का परीक्षण व इलाज

यह भी पढ़ें - अब 'एक्शन हीरो' के रूप में नजर आयेंगे आयुष्मान खुराना

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1