केंद्रीय मंत्री अपना दल s की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सपा पर जमकर साधा निशाना

चित्रकूट मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा अपना दल गठबंधन के प्रत्याशी के समर्थन में अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद अनुप्रिया पटेल..

Feb 24, 2022 - 08:23
Feb 24, 2022 - 08:58
 0  6
केंद्रीय मंत्री अपना दल s की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सपा पर जमकर साधा निशाना
अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद अनुप्रिया पटेल..
  • सपा की साइकिल पंचर हो गई है यूपी से पूरी तरह सूपड़ा साफ होना तय

चित्रकूट मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा अपना दल गठबंधन के प्रत्याशी के समर्थन में अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद अनुप्रिया पटेल ने निषाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद के साथ संयुक्त जनसभा की है। मंच से जनता से अपील के साथ-साथ सपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यूपी में भाजपा सरकार और गठबंधन के सहयोग से शांति अमन सुरक्षा का माहौल बनाया गया है।

यह भी पढ़ें - बाँदा : 92 प्रतिशत मतदान के साथ बांदा के काशीपुर बूथ ने रचा इतिहास

2017 के पहले की सरकारें बिजली और अन्य सुविधाएं वितरण में पक्षपात करती थी। अब ऐसा नहीं होता है। रोजगार की समस्या कोल जनजाति की समस्या को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। इस चुनाव के 4 चरणों में समाजवादी पार्टी की साइकिल पंचर हो गई है और गठबंधन को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। इस दौरान परिसर में हजारों की तादाद में समर्थक मौजूद होकर योगी मोदी के नारे लगाते रहे।

अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद अनुप्रिया पटेल..

जनसभा में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने भी समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह परिवार वालों की पार्टी है। उन्होंने कहा कि इस बार गठबंधन का प्रत्याशी मऊ मानिकपुर विधानसभा में उतारा गया है सभी लोग मिलकर वोट करें सहयोग करें। अनुप्रिया पटेल और संजय निषाद की सभा लगभग 1 घंटे की थी। इस दौरान अपना दल व निषाद पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें - मतदाताओं में वोटिंग को लेकर उत्साह नजर आया, महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया

यह भी पढ़ें - बांदा : दशरथ पुरवा में बहिष्कार के चलते छह घंटे बाधित रहा मतदान

अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद अनुप्रिया पटेल..

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1