महोबा - कुल्हाड़ी से अधेड़ महिला की निर्मम हत्या, परिवार ने छेड़छाड़ के आरोपी पर जताया शक

महोबा मुख्यालय अन्तर्गत कुल्हाड़ी से हमला कर महिला की निर्ममता से  हत्या का गंभीर मामला सामने आया है..

Sep 20, 2022 - 08:58
Sep 20, 2022 - 09:10
 0  1
महोबा - कुल्हाड़ी से अधेड़ महिला की निर्मम हत्या, परिवार ने छेड़छाड़ के आरोपी पर जताया शक

महोबा मुख्यालय अन्तर्गत कुल्हाड़ी से हमला कर महिला की निर्ममता से  हत्या का गंभीर मामला सामने आया है। नगरीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुँच कर  घटना की छानबीन शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें - बुंदेलखंड के कोणार्क सूर्य मंदिर का सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट, इनकी वजह से अधर में लटका

महोबा अन्तर्गत थाना श्रीनगर के अतरारमाफ ग्राम में घर के बरामदे में सो रही बेवा राजाबाई (50) की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई। उसके सिर व गले में कई वार किए गए। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ व थानाध्यक्ष ने पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर घटनास्थल की जांच की।

women died, mahoba crime news

मृतका के छोटे पुत्र ने बताया कि वो और उसका बड़ा भाई रात में खेत पर गये हुये थे, तभी उंसके पीछे ये घटना हुई है पुत्र सोनू, अरविंद के अनुसार गांव के ही नीरज कुशवाहा  युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया कि एक वर्ष पहले युवक ने घर में घुसकर मां से छेड़खानी कर दी थी। तब उसकी मां ने युवक की थाने में ही चप्पलों से पिटाई की थी। इसी खुन्नस के चलते उंसके द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

मौके पर पहुँची पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक के अनुसार घटना की पूर्ण गम्भीरता से जाँच करते हुई आरोपी पर तत्काल कार्यवाही की जायेगी।

यह भी पढ़ें - क्रिकेटर चेतेश्वर पुजाना ने सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट चित्रकूट के कार्यों को सराहा

यह भी पढ़ें - बांदा : पिता की ऐसी प्रताड़ना, दोनों बेटियों ने खाया जहर, एक की मौत, दूसरी ने सुनाई मार्मिक दर्द भरी दास्तान

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0