क्रिकेटर चेतेश्वर पुजाना ने सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट चित्रकूट के कार्यों को सराहा

टेस्ट सीरीज के जाने माने क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा अपनी धर्म पत्नी पूजा पुजारा के साथ चित्रकूट भ्रमण में जानकीकुंड स्थिति..

Sep 19, 2022 - 03:21
Sep 19, 2022 - 03:22
 0  4
क्रिकेटर चेतेश्वर पुजाना ने सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट चित्रकूट के कार्यों को सराहा

टेस्ट सीरीज के जाने माने क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा अपनी धर्म पत्नी पूजा पुजारा के साथ चित्रकूट भ्रमण में जानकीकुंड स्थिति श्री सदगुरू सेवा संघ ट्रस्ट से संचालित नेत्र चिकित्सालय का भ्रमण कर ट्रस्ट के मानव सेवा को संचालित सभी गतिविधियों को देखा। रविवार को उन्होंने नेत्र चिकित्सालय, आई बैंक, ऑपरेशन थियेटर, ट्रेनिग सेंटर, वार्ड आदि का भ्रमण किया।

यह भी पढ़ें - खण्ड विकास अधिकारी ने भाजपा पदाधिकारी को गरिया कर कार्यालय से भगाया

क्रिकेटर पुजारा शाल व स्मृति चिन्ह देकर सदगुरु सेवा संघ के ट्रस्टी डा बीके जैन व सदगुरु शिक्षा समिति की अध्यक्षा ऊषा बी. जैन ने स्वागत किया। उन्होंने गौशाला, एसपीएस, रघुवीर मंदिर का भ्रमण कर मंदिर में चल रहे साधु भंडारे में साधु-संतो व विद्यार्थियों को अपने हाथों से भोजन खिलाया।

सतना डीएम अनुराग वर्मा, पुलिस अधीक्षक सतना आशुतोष भी अपनी पूरी टीम के साथ रहे। उनसे चित्रकूट आगमन को लेकर बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनके गुरु हरिचरण दास जी के गुरु रणछोड़दास जी महाराज थे, जो चित्रकूट के थे। इसलिए यहां आने की बहुत इच्छा थी। यहां आकर सदगुरु सेवा संघ के मानव सेवा, गौ सेवा एवं साधु सेवा देखकर मन बहुत प्रसन्न हो गया। उन्होंने भी संकल्प लिया है कि जितना हो सकेगा, वह मानव सेवा में सहयोग करेंगे।

यह भी पढ़ें - चित्रकूट में 4 वर्षीय मासूम लड़की के साथ बहसी दरिंदे ने दरिंदगी की सारी हदें की पार

यह भी पढ़ें - चित्रकूट : भैंस चरा रहे 14 वर्षीय किशोर की तालाब में डूबने से हुई मौत

हि.स

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 1
admin As a passionate news reporter, I am fueled by an insatiable curiosity and an unwavering commitment to truth. With a keen eye for detail and a relentless pursuit of stories, I strive to deliver timely and accurate information that empowers and engages readers.