बुंदेलखंड गौरव महोत्सव में कालिंजर फोर्ट टेंट सिटी बनेगा, मिलेगी फाइव स्टार होटलों की सुविधा
बुंदेलखंड में लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और सैलानियों व पर्यटकों को लुभाने के लिए सरकार 23 जनवरी 18 फरवरी तक बुंदेलखंड के सभी सात...

बुंदेलखंड में लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और सैलानियों व पर्यटकों को लुभाने के लिए सरकार 23 जनवरी 18 फरवरी तक बुंदेलखंड के सभी सात जनपदों में बुंदेलखंड गौरव महोत्सव का आयोजन करने जा रही है। इसके अंतर्गत पर्यटकों एवं सैलानियों को बुंदेलखंड के लगभग सभी जनपदों में मौजूद ऐतिहासिक, धार्मिक एवं पौराणिक महत्व के स्थलों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के साधन भी सृजित होंगे।
यह भी पढ़े:राष्ट्रीय महिला खो ख़ो प्रतियोगिता की मेजबानी बुन्देलखण्ड के बांदा को मिली
इस बात की जानकारी पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह द्वारा लखनऊ में शुक्रवार को दी जा चुकी है। शासन ने जो तिथियां निर्धारित की हैं उसके मुताबिक झांसी 23 से 25 जनवरी, ललितपुर 28 से 29 फरवरी, जालौन 1 से 2 फरवरी, हमीरपुर 5 से 6 फरवरी, महोबा 9 से 10 फरवरी, चित्रकूट 13 से 14 फरवरी और बांदा में 16 से 17 फरवरी तक बुंदेलखंड गौरव महोत्सव मनाया जाएगा। इसकी शुरुआत 23 जनवरी को झांसी से होगी और समापन बांदा के कालिंजर फोर्ट में 18 फरवरी को होगा। इस महोत्सव में पर्यटकों को हेरिटेज बाग हॉट एयर बैलून वॉटर स्पोर्ट्स और बांदा के कलिंजर में भव्य टेंट सिटी का आनंद उठाने का अवसर मिलेगा।
यह भी पढ़े:रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व गांव-गांव में निगरानी करेंगे ग्राम पुलिस मित्र
बताते चलें कि बुंदेलखंड में लगभग 34 ऐतिहासिक धार्मिक और पौराणिक महत्व के स्थल हैं। इनकी प्राकृतिक खूबसूरती देखने का लोगों को अवसर मिलेगा। इस महोत्सव के माध्यम से पर्यटकों को इस क्षेत्र की अनगिनत वीरगाथाएं, लोक कलाओं और खान-पान से लोगों को रूबरू कराने का प्रयास किया जाएगा। इसी महोत्सव का मुख्य आकर्षण हेरिटेज वॉक होगी जिसमें आल्हा ऊदल की वीर गाथाएं इस इस वॉक में सुनने को मिलेगी। इसी तरह झांसी में बरुआसागर किले और रानी लक्ष्मीबाई के किले के बारे में जानने का अवसर मिलेगा। ललितपुर में पर्यटकों को देवगढ़ स्थित दशावतार मंदिर, हमीरपुर में हेरिटेज वॉक सरीला किला और राम जानकी मंदिर का इतिहास और उसकी वास्तु कला के बारे में जानकारी मिलेगी। महोबा में हेरिटेज वॉक में रहेलिया सूर्य मंदिर के बारे में बताया जाएगा। यह कोणार्क के सूर्य मंदिर से भी प्राचीन बताया जाता है। इसी तरह चित्रकूट में गणेश बाग और मड़फा का किला देखने को मिलेगा और बांदा स्थित कालिंजर किले का इतिहास भी वॉक से जान सकते हैं। यहां का नीलकंठ मंदिर प्रसिद्ध है पर्यटन विभाग यहां पर शानदार टेंट सिटी भी लगवा रहा है। हॉट एयर बैलून और योग से यहां पर शुरुआत होगी।
यह भी पढ़े:दिव्य प्रेम सेवा मिशन ने स्थापना दिवस पर वृद्धजनों को कराया भोजन
जनपद बांदा में स्थित कालिंजर दुर्ग विश्व प्रसिद्ध दुर्ग है। जो पहाड़ी की चोटी पर स्थित है। इस किले में अनेकों स्मारकों और मूर्तियों का खजाना है। चंदेलों द्वारा बनवाया गया यह किला चंदेल वंश के शासन काल की भक्ति काल का उदाहरण है। इस किले के अंदर कई भवन और मंदिर हैं। इसी दुर्ग में भगवान शिव का निवास माना जाता है। किले में नीलकंठ महादेव का अद्भुत मंत्र मंदिर भी है।
यह भी पढ़े:रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में 22 से 26 जनवरी तक सभी कार्यालयों में रोशनी की जाये
इस बारे में जानकारी देते हुए पर्यटन अधिकारी बांदा चित्रकूट अनुपम श्रीवास्तव ने बताया कि बांदा में इस कार्यक्रम की शुरुआत ऑक्सीजन पार्क में योग सत्र से होगी। इसके बाद कालिंजर दुर्ग में हेरिटेज वॉक के माध्यम से इस धरोहर के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसी दौरान किले की दीवार में लाइट एंड साउंड शो होगा। साथ ही हॉट एयर बैलून का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। टेंट सिटी के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।
बुन्देलखण्ड गौरव महोत्सव
23 जनवरी 2024 से 18 फरवरी 2024 07 स्थान 16 दिवस का भव्य आयोजन
झाँसी
23 जनवरी 2024 से 25 जनवरी 2024 वेलनेस थीम में रोजाना योग सत्र, वेलनेस सत्र, आयुर्वेद थीम के साथ खाद्य महोत्सव क्राफ्ट्स, स्थानीय व्यंजनों के साथ सांस्कृतिक संध्या जिसमें स्थनीय कला, सांस्कृतिक, और मिश्रण संगीत को प्रमोट किया जाएगा। इसके अलावा जलस्पर्धा क्रियाएँ, और हॉट एयर बैलून के साथ हेरिटेज वाक आदि का आयोजन किया जायेगा।
ललितपुर
28 जनवरी 2024 से 29 जनवरी 2024 इको-पर्यटन / सांस्कृतिक थीम में रोज़ाना योग सत्र, देवगढ़ तथा महावीर सैंक्चुरी में हेरिटेज वाक जलस्पर्धा क्रियाएँ, सांस्कृतिक संध्याएँ और हॉट एयर बैलून आदि का आयोजन किया जायेगा।
जालौन
01 फरवरी 2024 से 02 फरवरी, 2024 सांस्कृतिक थीम में रोज़ाना योग सत्र, कालपी में हेरिटेज वाक जलस्पर्धा क्रियाएँ, शहर के इतिहास के साथ सांस्कृतिक संध्याएँ और हॉट एयर बैलून आदि का आयोजन किया जायेगा।
हमीरपुर
05 फरवरी 2024 से 06 फरवरी, 2024
सांस्कृतिक थीम में रोज़ाना योग सत्र, हेरिटेज वाक यमुना नदी में जलस्पर्धा क्रियाएँ, सांस्कृतिक संध्याएँ और हॉट एयर बैलून आदि का आयोजन किया जायेगा।
महोबा
09 फरवरी 2024 से 10 फरवरी, 2024
सांस्कृतिक थीम में रोज़ाना योग सत्र, सूर्य मंदिर रहेलिया में हेरिटेज वाक कीरत सागर में जलस्पर्धा क्रियाएँ, सांस्कृतिक संध्याएँ और हॉट एयर बैलून आदि का आयोजन किया जायेगा।
चित्रकूट
13 फरवरी 2024 से 14 फरवरी, 2024
आध्यत्मिक थीम में रोजाना योग सत्र, गणेश बाग में हेरिटेज वाक सांस्कृतिक संध्याएँ और हॉट एयर बैलून आदि का आयोजन किया जायेगा।
कालिंजर किला (बांदा)
16 फरवरी 2024 से 18 फरवरी, 2024
What's Your Reaction?






