दिव्य प्रेम सेवा मिशन ने स्थापना दिवस पर वृद्धजनों को कराया भोजन

दिव्य प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार की बांदा इकाई ने शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद जयंती एवं अपना 28 वां मिशन स्थापना दिवस मनाया। इस उपलक्ष्य में...

Jan 12, 2024 - 06:50
Jan 12, 2024 - 06:58
 0  2
 दिव्य प्रेम सेवा मिशन ने स्थापना दिवस पर वृद्धजनों को कराया भोजन

दिव्य प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार की बांदा इकाई ने शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद जयंती एवं अपना 28 वां मिशन स्थापना दिवस मनाया। इस उपलक्ष्य में वृद्ध आश्रम पहुंचकर वृद्ध जनों को प्रेम पूर्वक भोजन कराया। साथ ही इन वृद्ध जनों के साथ कुछ समय बिताकर उनके दुखों को साझा किया।

यह भी पढ़े:राष्ट्रीय महिला खो ख़ो प्रतियोगिता की मेजबानी बुन्देलखण्ड के बांदा को मिली

इस मौके पर मिशन के महेंद्र  देवपुरिया ने मिशन द्वारा कराये जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। मिशन के जिला संयोजक दिनेश दीक्षित ने इसी तरह आगे भी वृद्ध जनों की सेवा करने का संकल्प व्यक्त किया। अंत में मिशन के सहसंयोजक अमित सेठ भोलू ने कार्यक्रम में शामिल हुए कार्यकर्ताओं एवं वृद्ध आश्रम के कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़े:बांदा के एक भक्त परिवार द्वारा समर्पित,111 फीट ऊंचा भगवा ध्वज बागेश्वरधाम में लगा

कार्यक्रम में मिशन के कार्यकर्ता सुनील दीक्षित, अवधेश शर्मा, प्रेम गुप्ता, राजेश शुक्ला, शिव आधार गुप्ता, शिवदत्त त्रिपाठी, बच्चा भैया व बिजली गुप्ता सहित मिशन के अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिन्होंने इस सेवा कार्य में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

यह भी पढ़े:रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व गांव-गांव में निगरानी करेंगे ग्राम पुलिस मित्र

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0