झांसी : 31 अपराधियों पर कार्रवाई, 2.08 अरब की संपत्ति कुर्क

जनपद में गैंगस्टर की धारा 14 (1) का पूरा इस्तेमाल करते हुए पुलिस ने अपराधियों पर कार्रवाई की है। इसके तहत अब तक विभिन्न थाना..

झांसी : 31 अपराधियों पर कार्रवाई, 2.08 अरब की संपत्ति कुर्क
फाइल फोटो

  • झांसी पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई

जनपद में गैंगस्टर की धारा 14 (1) का पूरा इस्तेमाल करते हुए पुलिस ने अपराधियों पर कार्रवाई की है। इसके तहत अब तक विभिन्न थाना क्षेत्रों से पुलिस ने 31 अपराधियों पर कार्रवाई करते हुए दो अरब आठ करोड़ सत्तासी लाख रुपये की सम्पत्ति को कुर्क किया है। जीरो टॉलरेंस नीति को अपनाते हुए पुलिस किसी भी अपराधी को बख्शने वाली नहीं है।

यह भी पढ़ें - यात्रीगण ध्यान दें-ट्रेनों में सीटों की मारामारी शुरू, दिल्ली और मुंबई की ट्रेनों में जगह नहीं

अपराधी चाहे जितने रसूख वाला हो पुलिस ने सभी के खिलाफ गैंगस्टर की धारा 14 (1) का इस्तेमाल करते हुए जब्तीकरण की कार्यवाही की है। कहीं पर बुल्डोजर चलाकर अवैध कब्जों को मुक्त कराया गया तो कहीं संपत्ति को जब्त कर सरकारी ताला लगा दिया गया है। पुलिस की ओर यह जानकारी दी गई है कि जनपद में अब तक 31 अपराधियों पर कार्रवाई करते हुए 02 अरब 08 करोड़ 87 लाख की चल अचल संपत्ति को कुर्क किया है।

इनमें थाना मोठ से अभियुक्त हरीशंकर उर्फ मोंटी की कुल चल अचल कुर्क की गई। संपत्ति की कीमत करीब 05 लाख रुपये है। थाना पूंछ से अभियुक्त अजय राजपूत 1.5 लाख की संपत्ति को कुर्क किया है। थाना रक्सा से अभियुक्त अशोक कुशवाहा की कुल चल अचल कुर्क की गयी, संपत्ति की कीमत करीब 30 हजार रूपये बताई जा रही है। थाना कोतवाली से अभियुक्त राहुल यादव की कुल चल अचल कुर्क की गयी संपत्ति की कीमत करीब 08 लाख रूपये है।

यह भी पढ़ें - यात्रीगण ध्यान दें : जुलाई में बाँदा कानपुर रूट पर चित्रकूट एक्सप्रेस, गरीबरथ सहित यह ट्रेनें निरस्त

थाना प्रेमनगर से अभियुक्त महेद्र राय की चल-अचल कुर्क की गयी संपत्ति की कीमत करीब 5 लाख रूपये, थाना सीपरी बाजार से अभियुक्त रामजी की चल-अचल कुर्क की गयी संपत्ति की कीमत करीब 06 लाख रूपये, थाना गरौठा से अभियुक्त विकास पटसारिया की चल-अचल कुर्क की गयी संपत्ति की कीमत करीब 04 लाख रूपये,अभियुक्त जितेन्द्र उर्फ जीतू बुन्देला की चल अचल कुर्क की गयी संपत्ति की कीमत करीब 04 लाख रूपये,अभियुक्त हरिओम रायकवार की चल-अचल कुर्क की गयी संपत्ति करीब 04 लाख 30 हजार रूपये की,अभियुक्त राजदीप सिंह बुन्देला की चल-अचल कुर्क की गयी संपत्ति की कीमत करीब 04 लाख 80 हजार रूपये,अभियुक्त मेहरबान सिंह बुन्देला की चल-अचल कुर्क की गयी संपत्ति की कीमत करीब 07 लाख रूपये,थाना बरूआसागर से अभियुक्त रविता की चल-अचल कुर्क की गयी संपत्ति की कीमत करीब 29 लाख 12 हजार रुपये,थाना अभियुक्त अनीता की चल-अचल कुर्क की गयी संपत्ति की कीमत करीब 06 लाख 34 हजार रूपये, थाना रक्सा से अभियुक्त चन्दन की चल-अचल कुर्क की गयी संपत्ति की कीमत करीब 15 लाख रूपये,थाना मोठ,अभियुक्त रहीश उर्फ कृष्ण गोपाल यादव की चल-अचल कुर्क की गयी संपत्ति की कीमत करीब 05 लाख 20 हजार रूपये, थाना नवाबाद से अभियुक्त ऋषिपाल यादव की चल-अचल कुर्क की गयी संपत्ति की कीमत करीब 01 करोड़ 52 लाख 13 हजार 104 रूपये, थाना नवाबाद से ही अभियुक्त जय प्रकाश की चल अचल कुर्क की गयी संपत्ति की कीमत करीब 10 लाख 51 हजार 911 रूपये,थाना प्रेमनगर अभियुक्त यशपाल की कुल चल अचल कुर्क की गयी संपत्ति की कीमत करीब 99 लाख 81 हजार 400 रूपये

थाना कोतवाली से अभियुक्त राहुल यादव कुल चल अचल कुर्क की गयी संपत्ति की कीमत 88 करोड करीब 33 लाख 56 हजार 350 रूपये,थाना बडागांव से अभियुक्त आजाद यादव की कुल चल अचल कुर्क की गयी संपत्ति की कीमत करीब 3 लाख 50 हजार रूपये,थाना कोतवाली से अभियुक्त अब्दुल कदीर खांन की कुल चल अचल कुर्क की गयी संपत्ति की कीमत करीब 17 करोड़ 31 लाख 44 हजार 357 रूपये,थाना कोतवाली से अभियुक्त सोनू गेंडा उर्फ सचिन गुप्ता की चल अचल संपत्ति की कुल कीमत करीब 9 करोड़ 61 लाख 41 हजार 126 रूपये, थाना प्रेमनगर सरताज उर्फ गुड्ड़े की कुल चल अचल संपत्ति की कीमत करीब 44 लाख 13 हजार 801 रूपये,थाना बड़ागांव से गुड़िया कुल चल अचल संपत्ति की कीमत करीब 4 लाख 20 हजार रूपये,थाना मऊरानीपुर से विनोद सेठिया की संपत्ति की कुल कीमत करीब 10 लाख 33 हजार 583 रूपये, दीपेश सेठिया की कुल कीमत करीब 91 लाख 52 हजार 778 रूपये,मनीष सेठिया की कुल संपत्ति की कीमत करीब 3 लाख 96 हजार 608 रूपये,मनोज सेठिया की कुल संम्पत्ति की कीमत करीब 2 लाख 30 हजार 123 रूपये,थाना नवाबाद से राहुल यादव पुत्र राजू यादव,राजू यादव पुत्र गोविन्द दास व यदुवीर पुत्र राजू यादव की कुल चल अचल संपत्ति की कीमत करीब 88 करोड़ 33 लाख 56 हजार 350 रुपये को कुर्क करते हुए उसे जब्त कर लिया गया है।

कुल मिलाकर झांसी पुलिस द्वारा अब तक कुल कुर्क की गयी चल अचल संपत्ति की कीमत करीब 02 अरब 08 करोड 87 लाख 74 हजार 494 रूपये बताई जा रही है। एसएसपी शिवहरी मीना ने बताया कि गैंगस्टर व माफियाओं के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें - कानपुर सेंट्रल- झाँसी के पास ट्रैक दोहरीकरण के चलते 32 ट्रेनें निरस्त, 26 सवारी गाड़ियों का रूट बदला

हि.स

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
2