सड़क किनारे एक युवक की गला घोंटकर हत्या

उतरांव थाना क्षेत्र के घाटमपुर गांव के बाहर शुक्रवार सुबह सड़क किनारे एक युवक का शव मिला। गुरुवार रात अज्ञात अपराधियों ने..

Jun 24, 2022 - 02:07
Jun 24, 2022 - 02:10
 0  1
सड़क किनारे एक युवक की गला घोंटकर हत्या
फाइल फोटो

प्रयागराज,

उतरांव थाना क्षेत्र के घाटमपुर गांव के बाहर शुक्रवार सुबह सड़क किनारे एक युवक का शव मिला। गुरुवार रात अज्ञात अपराधियों ने उसकी हत्या कर दी और फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें - बांदा : कानपुर से अपह्त व्यक्ति का हाथ पैर मुंह बांधकर बांदा के जंगल में छोड़ा

उतरांव के घाटमपुर गांव निवासी अनिल यादव (20वर्ष) पुत्र बासदेव यादव गुरुवार शाम घर से कटहरा बाजार किसी काम से गया था। देर रात वह घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोग खोजबीन करने लगे। शुक्रवार सुबह उसका शव गांव के बाहर सड़क के किनारे पाया गया। उसकी अज्ञात अपराधियों ने गलाघोंट करके हत्या कर दी और फरार हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक गंगापार अभिषेक कुमार अग्रवाल ने बताया युवक का शव सड़क के किनारे पाया गया। आशंका जताई जा रही है कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई। परिवार के लोगों से तहरीर लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। उसकी मौत का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें - यात्रीगण ध्यान दें : जुलाई में बाँदा कानपुर रूट पर चित्रकूट एक्सप्रेस, गरीबरथ सहित यह ट्रेनें निरस्त

यह भी पढ़ें - जल्द होगा बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे का शुभारम्भ, अपर मुख्य सचिव द्वारा किया गया निरीक्षण

हि.स

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 2
Sad Sad 2
Wow Wow 2