क्या बांदा बनता जा रहा है बंजर? पेड़ों की अंधाधुंध कटाई पर फूटा लोगों का गुस्सा!

"जल, जंगल, पहाड़ बचाओ अभियान" (सेव द बांदा कैंपेन) के बैनर तले बड़ी संख्या में जागरूक नागरिकों ने जिला वनाधिकारी को छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर पर्यावरण संरक्षण...

Jul 16, 2026 - 17:57
Jul 16, 2026 - 18:02
 0  15
क्या बांदा बनता जा रहा है बंजर? पेड़ों की अंधाधुंध कटाई पर फूटा लोगों का गुस्सा!

'जल, जंगल, पहाड़ बचाओ अभियान' के तहत जागरूक नागरिकों ने जिला वनाधिकारी को सौंपा छह सूत्रीय ज्ञापन, अवैध कटान रोकने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग

पेड़ों की कटाई और बढ़ती गर्मी के खिलाफ उठी आवाज, जागरूक नागरिकों ने वन विभाग को सौंपा छह सूत्रीय ज्ञापन

बांदा। जनपद में लगातार हो रही हरे-भरे पेड़ों की अंधाधुंध कटाई और बढ़ती भीषण गर्मी को लेकर अब आम नागरिकों का आक्रोश खुलकर सामने आने लगा है। "जल, जंगल, पहाड़ बचाओ अभियान" (सेव द बांदा कैंपेन) के बैनर तले बड़ी संख्या में जागरूक नागरिकों ने जिला वनाधिकारी को छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।

ज्ञापन में जिले में हरे पेड़ों की कटाई पर तत्काल पूर्ण प्रतिबंध लगाने, विकास कार्यों के दौरान काटे गए पेड़ों की भरपाई सुनिश्चित करने तथा पंडित जे.एन. डिग्री कॉलेज परिसर में काटे गए वृक्षों के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की गई। इसके अलावा 5 जून और 12 जुलाई को आयोजित महावृक्षारोपण अभियानों के तहत लगाए गए पौधों का ग्राम पंचायतवार विवरण और उनकी वर्तमान स्थिति सार्वजनिक किए जाने की भी मांग उठाई गई।

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुरेंद्र मिश्रा ने कहा कि जिले में हो रही अवैध पेड़ कटाई पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जानी चाहिए। पत्रकार अभिषेक शुक्ला ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि वन विभाग ने जल्द ठोस कार्रवाई नहीं की, तो व्यापक जन-आंदोलन शुरू किया जाएगा।

छात्र लव सिन्हा ने वन माफियाओं पर प्रभावी कार्रवाई के लिए विशेष निगरानी समिति गठित करने की मांग की। वहीं साजिद अली और अमित यादव ने कहा कि केवल पौधारोपण करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि पौधों की नियमित सिंचाई, सुरक्षा और देखरेख भी सुनिश्चित की जानी चाहिए।

छात्रनेता शमशेर यादव और कार्तिक आनंद ने कहा कि यदि अवैध कटाई पर समय रहते रोक नहीं लगी तो आने वाले वर्षों में बांदा का पर्यावरण गंभीर संकट में पड़ जाएगा और इसका सीधा असर व्यापार तथा जनजीवन पर भी पड़ेगा। पत्रकार अरविंद श्रीवास्तव ने भीषण गर्मी से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का मुद्दा उठाया, जबकि यश त्रिवेदी ने मुख्यमंत्री से बांदा के पर्यावरण संरक्षण के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करने की मांग की।

कार्यक्रम का संचालन लव सिन्हा ने किया। इस अवसर पर सुरेंद्र मिश्रा (पप्पू), सुनील सक्सेना, अभिषेक शुक्ला, राहुल द्विवेदी, अरविंद श्रीवास्तव, यश त्रिवेदी, अमित यादव, ओम राजपूत, साजिद अली, शिवा शुक्ला, कार्तिक आनंद, विक्की यादव, लियाकत अली, अमित वर्मा, सूरज वर्मा, सूरज सिंह, आशाराम, संजय बाबू पाल, अरविंद सिंह, हर्षित श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में जागरूक नागरिक मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0