यूपी के डीजीपी व सीएम के सलाहकार से मिलकर दिया बांदा आने का न्योता

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू ने शहर के अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ उत्तर प्रदेश के नए डीजीपी विजय कुमार और

Jun 7, 2023 - 09:43
Jun 7, 2023 - 09:51
 0  5
यूपी के डीजीपी व सीएम के सलाहकार से मिलकर दिया बांदा आने का न्योता

बांदा, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू ने शहर के अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ उत्तर प्रदेश के नए डीजीपी विजय कुमार और मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी से शिष्टाचार मुलाकात कर आगामी 19 सितंबर 2023 को गणेश भवन में आयोजित 101 वें गणेश उत्सव में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया।

यह भी पढ़ें- बुंदेलखंड के कलाकारों का धमाकेदार वीडियो सॉन्ग, '4 पेग' ने मचा दी धूम 

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू मुक्त चक्र पत्रिका के संपादक गोपाल गोयल नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष अशोक अवस्थी तथा सैयद अहमद मगरबी ने प्रदेश की राजधानी में उत्तर प्रदेश के नए डीजीपी विजय कुमार से उनके आवास पर भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दी और आगामी 19 सितंबर 2023 को गणेश भवन में आयोजित होने वाले नूतन बाल समाज के कार्यक्रम में आने का न्योता दिया। साथ ही बांदा पुलिस के बारे में अवगत कराया। एक घंटे तक चली शिष्टाचार भेंट के बाद उन्हें अन्य घटनाओं से भी अवगत कराया गया।

यह भी पढ़ें- चरखारी राजघराने की जयति सिंह को इस वजह से राजा ने पीटा,मामला थाने पहुंचा

इसी तरह प्रदेश के मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी से उनके आवास परे शिष्टाचार भेंट की और उनको बाँदा में सितम्बर माह में प्रस्तावित कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया। लगभग एक घंटे के संवाद के दौरान उन्होंने बाँदा के भूगोल और सामाजिक तथा सांस्कृतिक गतिविधियों की जानकारी ली तथा बाँदा आने का निमंत्रण स्वीकार किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0