चरखारी राजघराने की जयति सिंह को इस वजह से राजा ने पीटा,मामला थाने पहुंचा

बुन्देलखण्ड के महोबा की चरखारी स्टेट राजघराने का संपत्ति का विवाद सड़क पर आ गया हैै। दरअसल, एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा...

चरखारी राजघराने की जयति सिंह को इस वजह से राजा ने पीटा,मामला थाने पहुंचा

बुन्देलखण्ड के महोबा की चरखारी स्टेट राजघराने का संपत्ति का विवाद सड़क पर आ गया हैै। दरअसल, एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दावा है कि 50 करोड़ की चल-अचल संपत्ति के विवाद को लेकर राजा ने अपनी बहन के साथ न केवल मारपीट कर दी, बल्कि जबरन दान पत्र लिखवाने का दबाव भी बनाया। राजघराने के विवाद को लेकर पुलिस मामले ने जांच के बाद ही कार्रवाई की बात कह रही है. दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस नेता अवधेश राय हत्याकांड में बड़ा फैसला, ताउम्र जेल में रहेगा मुख्तार अंसारी

बुंदेलखंड का कश्मीर कहे जाने वाली चरखारी स्टेट आए दिन चर्चा में रहती है, लेकिन इस बार राजघराने का संपत्ति विवाद सड़क पर आ गया और मामला कोतवाली तक पहुंच गया। सगी बहन ने चरखारी के राजा पर संपत्ति के लिए मारपीट करने और जबरन दान पत्र लिखवाने का गंभीर आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ेंबुंदेलखंड के कलाकारों का धमाकेदार वीडियो सॉन्ग, '4 पेग' ने मचा दी धूम 

वहीं दूसरी तरफ राजमाता ने अपनी बेटी पर अभद्रता करने और मारपीट का आरोप लगाया है. चरखारी राजघराने की बेटी जयति सिंह महोबा पुलिस अधीक्षक के दफ्तर पहुंचीं. जयति सिंह ने अपने सगे भाई जयराज सिंह और राजमाता उर्मिला पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की। जयति ने बताया कि उनके पिता जयंत सिंह जूदेव चरखारी स्टेट के महाराज थे. उनकी मृत्यु के बाद से परिवार में संपत्ति को लेकर शुरू से ही विवाद चला आ रहा है। पिता की मौत के बाद दोनों बेटों जयसिंह और जयराज सिंह के बीच पूर्व में भी संपत्ति विवाद का मामला सामने आया था।इसके बाद जयसिंह अपने पूरे परिवार के साथ न्यूजीलैंड जाकर बस गए, जबकि छोटे भाई जयराज सिंह चरखारी के ही रावबाग महल में परिवार के साथ रहते हैं।

यह भी पढ़ें- पंडित धीरेंद्र शास्त्री की प्रेम में दीवानी MBBS छात्रा, हजार किमी दूर पदयात्रा पर निकली

इसी महल के एक हिस्से में जयति सिंह भी निवास करती हैं। आरोप है कि पारिवारिक बंटवारे में जयति सिंह के हिस्से में 50 करोड़ की चल-अचल संपत्ति आई है। जयति सिंह का कहना है कि उनके सगे छोटे भाई राजा जयराज सिंह संपत्ति में अधिकार नहीं दे रहे हैं और जबरन राजमाता उर्मिला के साथ मिलकर संपत्ति को दान पत्र में लिखवाने का दबाव बना रहे हैं। जयति सिंह का आरोप है कि संपत्ति को लेकर बीते दिनों विवाद हुआ और विवाद के दौरान राजमाता उर्मिला के सामने ही भाई जयराज सिंह ने उन्हें मारना पीटना शुरू कर दिया। मारपीट का वायरल हो रहा वीडियो इसी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है. दावा किया जा रहा है कि सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि राजा जयराज सिंह अपनी बहन के साथ मारपीट रहे हैं और पास में राजमाता उर्मिला खड़ी हैं।

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
2
wow
0