मकर संक्रांति पर जगह-जगह हुई खिचड़ी का कार्यक्रम

मकर संक्रांति के पावन पर्व पर आज राठ नगर में सामाजिक समरसता और सेवा भाव का सुंदर दृश्य देखने को मिला...

Jan 15, 2026 - 17:57
Jan 15, 2026 - 17:58
 0  1
मकर संक्रांति पर जगह-जगह हुई खिचड़ी का कार्यक्रम

राठ (हमीरपुर)। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर आज राठ नगर में सामाजिक समरसता और सेवा भाव का सुंदर दृश्य देखने को मिला। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, व्यापारिक संगठनों एवं राजनीतिक दलों द्वारा नगर में जगह-जगह स्टॉल लगाकर राहगीरों और श्रद्धालुओं को खिचड़ी वितरित की गई। खिचड़ी ग्रहण करने के बाद लोगों ने आयोजकों की जमकर सराहना की।

नगर की तहसील परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी अभिमन्यु कुमार एवं क्षेत्राधिकारी राजीव प्रताप सिंह की उपस्थिति में खिचड़ी वितरण किया गया। वहीं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल राठ द्वारा उत्सव पैलेस स्थित चोपड़ा मंदिर में जिलाध्यक्ष के.जी. अग्रवाल के नेतृत्व में नगर अध्यक्ष काशी प्रसाद गुप्ता, महामंत्री रहमत वेग, प्रमोद बजाज, रामगोपाल गुप्ता, सुरेश खेवारिया, भोले चाचा, अयूब भाई, सप्पू भाई, सईद अंसारी, नौसे खां, राजेंद्र गुप्ता, शिवशरण सोनी, उमाशंकर गुप्ता, राजेश अग्रवाल, मनोज सोनी, धनंजय सोनी, अशोक गुप्ता, मनोज आनंद, अमरजीत अरोड़ा, सेठ कैलाश चंद अग्रवाल, मनोज अग्रवाल सहित सैकड़ों व्यापारियों ने सहभागिता की।

नगर के पड़ाव चौराहा पर गोविंद स्वीट के संचालक संतोष कुमार के साथ क्षेत्रीय विधायक मनीषा अनुरागी, जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, विधायक प्रतिनिधि भरत अनुरागी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीनिवास बुधौलिया, पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर एवं परमानंद अनुरागी ने आमजन को खिचड़ी वितरित की।

इसके अलावा रामलीला मैदान में विश्व हिंदू परिषद के जिला सहसंयोजक सचिन शर्मा के नेतृत्व में तथा समाजवादी पार्टी की मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष दानिस खान के नेतृत्व में सपाइयों द्वारा भी खिचड़ी वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

पूरे नगर में मकर संक्रांति के अवसर पर खिचड़ी वितरण के माध्यम से आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और सेवा की भावना का संदेश दिया गया।

रिपोर्ट : अमित निगम, (राठ) हमीरपुर... 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0