बसपा के पूर्व मंत्री रतनलाल अहिरवार ने छोड़ी पार्टी, थाम सकते है भाजपा का दामन

बसपा नेता पूर्व मंत्री रतनलाल अहिरवार ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही उनके भाजपा में शामिल होने की...

Dec 13, 2022 - 08:14
Dec 13, 2022 - 08:22
 0  2
बसपा के पूर्व मंत्री रतनलाल अहिरवार ने छोड़ी पार्टी, थाम सकते है भाजपा का दामन

बसपा नेता पूर्व मंत्री रतनलाल अहिरवार ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। वह कभी भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें - बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे से झांसी भी जुड़ेगा, दिल्ली और लखनऊ से जुड़ने का मिलेगा नया रास्ता

बसपा प्रमुख मायावती को लिखे पत्र में उन्होंने आरोप लगाया कि 2022 के बाद से पार्टी संगठनात्मक गतिविधियों पर ध्यान नहीं दे रही है। उनके जैसा जमीनी कार्यकर्ता भी अपने आप को उपेक्षित महसूस कर रहा है। पार्टी में हो रही उपेक्षा को लेकर वह पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें - प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना देगी, युवाओं के सपनों को पंख

उल्लेखनीय है कि रतनलाल अहिरवार ने भारतीय जनता पार्टी से ही अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था। उसमें वह विधायक भी बने थे। उसके बाद वह समाजवादी पार्टी में चले गए। वहां भी वह विधायक रहे। फिर उन्होंने बसपा का रुख किया। बसपा के टिकट पर भी वह विधायक हुए और मंत्री बनाए गए। इस दौरान उन पर भ्रष्टाचार के तमाम आरोप लगे थे। इसके बाद उन्होंने बसपा छोड़कर फिर से भाजपा की ओर रुख किया था।

यह भी पढ़ें - सेंट जोसेफ स्कूल में छात्रों द्वारा जय श्रीराम के नारे लगाने का मामला गर्माया

2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने बसपा की सदस्यता ग्रहण करते हुए मऊरानीपुर विधानसभा से विधायक का चुनाव लड़ा। अब बसपा से नाता तोड़ कर वह एक बार फिर भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। ऐसी चर्चाएं जोरों पर हैं और यहां पर निकाय चुनाव में नगर निगम झांसी से वह महापौर पद के लिए दावेदारी ठोक सकते हैं। इससे पूर्व सपा के प्रदेश महासचिव रहे तिलक चंद अहिरवार ने भी सपा का दामन छोड़ दिया है। अटकलें लगाई जा रही है कि जल्द ही उनकी भी भाजपा में सदस्यता हो सकती है।

हिस

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0