पंडित धीरेंद्र शास्त्री की प्रेम में दीवानी MBBS छात्रा, हजार किमी दूर पदयात्रा पर निकली

वर्तमान समय में श्री बागेश्वर धाम सरकार पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। देश और विदेशों में भी आज इनके करोड़ों की...

Jun 5, 2023 - 06:14
Jun 5, 2023 - 06:24
 0  4
पंडित धीरेंद्र शास्त्री की प्रेम में दीवानी MBBS छात्रा, हजार किमी दूर पदयात्रा पर निकली

चित्रकूट,

वर्तमान समय में श्री बागेश्वर धाम सरकार पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। देश और विदेशों में भी आज इनके करोड़ों की संख्या में भक्त हैं। युवा संत बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मुखर होकर देश को हिंदू राष्ट्र बनाने बात कहते हैं। अब बागेशर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से विवाह की कामना लेकर एमबीबीएस की छात्रा शिवरंजनी तिवारी ने पदयात्रा निकाली। श्री गंगोत्री धाम से श्री बागेश्वर धाम तक सर पर गंगा जल का कलश लेकर पदयात्रा शुरू की गई है।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस नेता अवधेश राय हत्याकांड में बड़ा फैसला, ताउम्र जेल में रहेगा मुख्तार अंसारी


शनिवार को शिवरंजनी तिवारी चित्रकूट स्थित संतोषी अखाड़ा पहुंची, जहां चित्रकूट के साधू संतों के समक्ष भजनों का गायन करते हुए मनोकामना पूर्ति के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। शिवरंजनी तिवारी ने बताया कि सिर पर गंगा जल का कलश लेकर वह पदयात्रा निकाल रही हैं।शिवरंजनी तिवारी पंडित धीरेंद्र शास्त्री से विवाह करना चाहती हैं। इसी मनोकामना को लेकर उन्होंने गंगोत्री धाम से बागेश्वर धाम तक सर पर गंगाजल का कलश लेकर पदयात्रा शुरू की है। शनिवार को शिवरंजनी तिवारी चित्रकूट स्थित संतोषी अखाड़ा पहुंची। जहां चित्रकूट के साधू संतो के समक्ष भजनों का गायन करते हुए मनोकामना पूर्ति हेतु साधु संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें- बांदा में खुदकुशी करने वाले पति पत्नी 8 साल से फरार चल रहे थे, जानिए आखिर क्यों?

शिवरंजनी तिवारी ने बताया कि उनके द्वारा सिर पर गंगा जल का कलश लेकर पद यात्रा की जा रही है। वो अभी इस बारे में खुल कर नहीं बोलती लेकिन लोगों का कहना है कि वो बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री से विवाह की कामना को लेकर ये यात्रा कर रही हैं। शिवरंजनी से पूछे जाने पर वो सिर्फ यही कहती हैं कि 16 तारीख का इंतजार करें, हालांकि उनकी बातों  से साफ अनुमान लगाया जा सकता है क्योंकि एक जगह वो बात करते हुए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को प्राणनाथ कहते हुए दिखाई देती हैं।  इस पदयात्रा में शिवरंजनी के पिता, भाई और अन्य लोग भी शामिल हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 1
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 0