विशेष योगदान के लिये महिला आरक्षी सम्मानित

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन लखनऊ द्वारा महिला सशक्तिकरण के...

Mar 8, 2024 - 23:58
Mar 9, 2024 - 00:01
 0  1
विशेष योगदान के लिये महिला आरक्षी सम्मानित

चित्रकूट। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन लखनऊ द्वारा महिला सशक्तिकरण के सम्बन्धित वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन नोडल अधिकारी क्षेत्राधिकारी राजापुर निष्ठा उपाध्याय ने शुक्रवार को महिला आरक्षियों के साथ पुलिस कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागार से प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़े : बुन्देलखण्ड के किसानों को सौगात, बिजली के बिल में प्रतिमाह मिलेगी इतनी छूट

इस दौरान समस्त जनपदों से सम्मिलित महिला अधिकारी कर्मचारीगण से उनकी डियूटी, कार्य के दौरान प्राप्त अनुभवों की जानकारी ली गयी, जैसे महिलाओं से समन्वय स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुनना व उनका निस्तारण करवाने में उनके द्वारा किये गये प्रयासों इत्यादि। महिला बीट आरक्षियों ने बीट पुलिसिंग के अनुभाव साझा किये। इस दौरान सभी को निर्देशित किया गया कि मिशन शक्ति अभियान एवं शक्ति दीदी के तहत महिला सशक्तिकरण से सम्बन्धित ज्यादा से ज्यादा कार्यक्रम आयोजित कर महिला बालिकाओं से सम्पर्क स्थापित कर उनको महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरुक किया जाये।

यह भी पढ़े : होली और लोकसभा चुनाव से पहले Modi सरकार का बड़ा फैसला LPG Cylinder  की कीमत में इतने रूपये घटे

इस कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी राजापुर निष्ठा उपाध्याय ने जनपद में पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित महिला सेल में नियुक्त महिला आरक्षी माद्री तोमर एवं सम्मन सेल में नियुक्त महिला आरक्षी पूनम यादव को उनके द्वारा किया महिला सशक्तिकरण से सम्बन्धित सराहनीय कार्यों के लिये मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

यह भी पढ़े : दस साल बाद भी नहीं बना बुंदेलखंड अलग राज्य

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0