कोरोना की दूसरी लहर पर बने प्रभावी नियंत्रण से जनजीवन तेजी से हो रहा सामान्य : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि लगातार कोशिशों से कोरोना की दूसरी लहर पर बने प्रभावी नियंत्रण..

Oct 1, 2021 - 05:47
Oct 1, 2021 - 05:55
 0  8
कोरोना की दूसरी लहर पर बने प्रभावी नियंत्रण से जनजीवन तेजी से हो रहा सामान्य : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ / Chief Minister Yogi Adityanath

लखनऊ,

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि लगातार कोशिशों से कोरोना की दूसरी लहर पर बने प्रभावी नियंत्रण के बीच जनजीवन तेजी से सामान्य हो रहा है। आज 33 जनपदों में एक भी एक्टिव केस नहीं है, जबकि 22 जिलों में एक-एक एक्टिव केस शेष हैं। विगत 24 घंटे में हुई 02 लाख 05 हजार 937 सैम्पल की टेस्टिंग में 64 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया। कुल 24 नए संक्रमित मरीज पाए गए।

बताया कि इसी अवधि में 29 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव कोविड केस की संख्या 159 रह गई है, जबकि 16 लाख 86 हजार 784 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं। दूसरे प्रदेशों से आ रहे लोगों की समुचित जांच की जाए। उन्होंने उक्त बातें कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए बनाई गई टीम-9 के अधिकारियों के साथ बैठक लेते हुए कही।

यह भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी ने कानपुर में 5.55 अरब रूपये के कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया

उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 10 करोड़ 68 लाख 44 हजार 658 कोविड वैक्सीन डोज लगाए जा चुके हैं। 08 करोड़ 61 लाख लोगों ने टीके की पहली डोज प्राप्त कर ली है। यह टीकाकरण के लिए पात्र प्रदेश की कुल आबादी के 58 फीसदी से ज्यादा है। 02 करोड़ से अधिक लोगों ने टीके की दोनों डोज प्राप्त कर ली है।

विगत दिवस 08 लाख 77 हजार लोगों को टीकाकवर मिला। सितम्बर माह में अब तक सवा तीन करोड़ से अधिक डोज लगाई जा चुकी है। दूसरे डोज के लिए पात्र लोगों को समय से टीकाकवर दिया जाए। वैक्सीन की उपलब्धता बनाए रखने के लिए भारत सरकार से सतत संवाद-संपर्क बनाए रखें।

जनपद आगरा, अलीगढ़, अमेठी, अमरोहा, बागपत, बलिया, बलरामपुर, बाराबंकी, चन्दौली, चित्रकूट, एटा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, गाजीपुर, गोंडा, हमीरपुर, हापुड़, हरदोई, हाथरस, जालौन, कानपुर देहात, कासगंज, लखीमपुर-खीरी, ललितपुर, महोबा, मैनपुरी, मुजफ्फरनगर, रामपुर, संतकबीरनगर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सीतापुर और उन्नाव में कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। यह जनपद आज कोविड संक्रमण से मुक्त हैं।

यह भी पढ़ें - गोरखपुर की घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुलिस पर सख्त, दिए निर्देश

यह भी पढ़ें - यूपी : 4480 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिले स्मार्टफोन, खिले चेहरे, कहा काम करने में होगी सुविधा

हि.स

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1