गोरखपुर की घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुलिस पर सख्त, दिए निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर बेहद नाराज हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस के आला अधिकारियों..

Sep 30, 2021 - 03:30
Sep 30, 2021 - 03:35
 0  4
गोरखपुर की घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुलिस पर सख्त, दिए निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath)
  • गलत कार्यों में लिप्त पुलिस अधिकारी और कर्मी होंगे बर्खास्त

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर बेहद नाराज हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस के आला अधिकारियों की कड़ी फटकार लगाई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि इस तरह पुलिस के रवैए को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिम्मेदार पुलिस कर्मियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गैर जिम्मेदार और लापरवाह पुलिस अफसरों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि ऐसे लोगों की सूची तैयार कर शासन के समक्ष जल्द से जल्द पेश किया जाए। गलत कार्यों में लिप्त ऐसे किसी भी पुलिस अधिकारी और कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें - यूपी : 4480 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिले स्मार्टफोन, खिले चेहरे, कहा काम करने में होगी सुविधा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को टीम-9 की बैठक में कहा कि हाल के दिनों में कतिपय पुलिस अधिकारियों, कार्मिकों के अवैध गतिविधियों में संलिप्त होने की शिकायतें मिली हैं। यह कतई स्वीकार्य नहीं है। पुलिस विभाग में ऐसे लोगों के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। प्रमाण के साथ ऐसे लोगों को चिन्हित कर सूची उपलब्ध कराएं। सभी के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही होगी। अति गंभीर अपराधों में लिप्त पुलिस अधिकारियों, कार्मिकों की बर्खास्तगी की जाए।

मालूम हो कि गोरखपुर में व्यापारी की मृत्यु का मामला तेज पकड़ता जा रहा है। विपक्ष इस प्रकरण को लेकर लगातार योगी सरकार पर हमलावर है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उक्त व्यापारी के घर परिजनों से मिलने के लिए कानपुर पहुंचे हैं। वहीं जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मृतक व्यापारी के परिजनों से मुलाकात कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें - अब तम्बाकू उत्पाद बेचने, होटल, लॉजिंग, गेस्ट हाउस चलाने के लिए लेना होगा लाइसेंस

यह भी पढ़ें - कूप-मंडूप नहीं बनें, प्लानिंग को महत्व दें तभी पैरों को चूमेगी सफलता : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

हि. स

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1