कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी बोले, राहुल गांधी की तर्ज पर कार्यकर्ता जोड़ो अभियान पर जुटें कार्यकर्ता

प्रदेश के पूर्व मंत्री व कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पार्टी के कार्यकर्ताओं...

Nov 23, 2022 - 08:17
Nov 23, 2022 - 08:33
 0  6
कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी बोले, राहुल गांधी की तर्ज पर कार्यकर्ता जोड़ो अभियान पर जुटें कार्यकर्ता

प्रदेश के पूर्व मंत्री व कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह आज पार्टी के नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं। ठीक उसी तरह हमें भी कार्यकर्ता जोड़ो अभियान में जुटना है ताकि पार्टी मजबूत हो।

यह भी पढ़ें - चित्रकूट के अमावस्या मेले के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाई, कुछ के बढ़ाई फेरे

Naseemuddin Siddiqui

उन्होने कहा कि आज हमारे नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर चल रहे हैं। हमें उनसे हौसला प्राप्त करते हुए भारत जोड़ो यात्रा कार्यकर्ता जोड़ों यात्रा पर काम करना है। हमें गांवों में कार्यकर्ता जोड़ने हैं। स्थानीय नगर निगम चुनाव हमारे सामने हैं। निकाय चुनाव में हमें मेहनत से कामयाबी हासिल करना है। आज गांव गांव में लोग कांग्रेस से जुड़ने को तैयार हैं। हमें राहुल जी के तर्ज पर काम करना है। उन्होंने आज के माहौल का जिक्र करते हुए कहा कि हमें अपना हौसला मजबूत रखना है तभी हम कामयाबी की ओर बढ़ सकते हैं। 

यह भी पढ़ें - झाँसी : मुख्यमंत्री के स्वागत में सड़कें हुई चकाचक, कई मार्ग हुए परिवर्तित

इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदुम्न कुमार लालू दुबे ने कहा कि हम मेहनत से कामयाबी हासिल करेंगे। निकाय चुनाव को चुनौती मानकर कार्य करेंगे। प्रांतीय महासचिव अखिलेश कुमार शुक्ला एवं पूर्व विधायक शिरोमण भाई ने कहा कि आज कार्यकर्ता समर्पित होकर पार्टी का कार्य करें, हम कमजोर नहीं हैं। महिला अध्यक्ष सीमा खान ने एनएसयूआई अध्यक्ष शनी पटेल रामपाल अवस्थी, लक्ष्मीकांत मिश्रा, द्वारकेश मंडेला, शोएब रिजवी, ओमप्रकाश सिंह, शिव बली सिंह पप्पू रंपा, अशरफ उल्लाह ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर अंशुल जैन, शिरोमण भाई ,राजेश दीक्षित धर्मेश कुमार सिंह ने पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन को चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर श्री सिद्दीकी ने 50 साल से कांग्रेस कार्यालय में स्थाई रूप से सेवा दे रहे शिवबली सिंह को मुकुट पहना कर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें - झांसी में कल एक घंटा 50 मिनट रुकेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,तैयारियां पूर्ण

प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके नसीमुद्दीन सिद्दीकी को कांग्रेस  द्वारा प्रांतीय अध्यक्ष बनाए जाने पर जनपद में खुशी की लहर दौड़ गई थी। आज जब उनका प्रांतीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जनपद में आगमन हुआ तो कांग्रेस जनों ने सर्किट हाउस के पास पहुंचकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया गया स्वागत करने में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता शामिल रहे। इसके बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचे।  

इस दौरान आगामी निकाय चुनाव के लिए तैयारियों की समीक्षा भी की। इस बारे में जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने बताया कि हमारे जिले की शान और बांदा के लाल नसीमुद्दीन सिद्दीकी के बांदा आगमन पर पार्टी द्वारा उनका अभूतपूर्व स्वागत किया गया। इस दौरान निकाय चुनाव के संबंध में बैठक के दौरान चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि पार्टी  निकाय चुनाव में नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष तथा वार्ड के चुनाव में जीत दर्ज करेगी। इसके लिए पार्टी द्वारा रणनीति बनाई जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0