झाँसी : मुख्यमंत्री के स्वागत में सड़कें हुई चकाचक, कई मार्ग हुए परिवर्तित

आगामी 24 नवंबर को उत्तर प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा झांसी में हो रहा है। उसी के मद्देनजर...

Nov 23, 2022 - 07:02
Nov 23, 2022 - 07:42
 0  3
झाँसी : मुख्यमंत्री के स्वागत में सड़कें हुई चकाचक, कई मार्ग हुए परिवर्तित

आगामी 24 नवंबर को उत्तर प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा झांसी में हो रहा है। उसी के मद्देनजर लक्ष्मी व्यायाम मंदिर कॉलेज में सभा की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। जिस पर झांसी के जिलाधिकारी एवं एसएसपी तथा समस्त प्रशासनिक अधिकारी नजर रखे हुए हैं।

यह भी पढ़ें - चित्रकूट के अमावस्या मेले के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाई, कुछ के बढ़ाई फेरे

 Roads sparkled in welcome Yogi Adityanath

बताते चले कि मुख्यमंत्री का यह अचानक दौरा भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के कारण हो रहा है। जिसमें भाग लेने मुख्यमंत्री झांसी आ रहे हैं। मुख्यमंत्री 32 गुणा 60 फीट के वातानुकूलित मंच पर माननीय मुख्यमंत्री विराजेंगे। 152 गुणा 97 मीटर के क्षेत्र में 6300 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है, साथ ही बड़े-बड़े एलईडी भी लगाए गए हैं।

यह भी पढ़ें - झांसी में कल एक घंटा 50 मिनट रुकेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,तैयारियां पूर्ण

 Roads sparkled in welcome Yogi Adityanath

जिस जगह वर्षों से सफाई नहीं हुई वहां मशीनों द्वारा सफाई की जा रही है। जो नालियां गंदगी से पटी पड़ी थी उनको मरम्मत कर उनके ऊपर सीमेंट के स्लैब बिछा दिए गए हैं, फुटपाथ नए एपेक्स लगाकर चकाचक कर दिए गए हैं, वॉल पेंटिंग भी की जा रही है। बिजली के खंभों पर जहां प्राइमर नहीं पुता था आज बिना प्राइमर के सिल्वर पेंट से उनको लीपा पोता जा रहा है।

यह भी पढ़ें - बुंदेलखंड के युवा हर्बल साबुन बनाना सीखकर, बनेंगे आत्मनिर्भर

वहीं नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता भी अतिक्रमण हटवाने का पूरा प्रयास कर रहा है। झांसी एवं आसपास का पूरा पुलिस बल मुख्यमंत्री की सुरक्षा में झोंक दिया गया है।  कुल मिला कर करोड़ों रुपए इस कार्यक्रम में खर्च किए जा रहे हैं तथा आम जनता के लिए मुख्यमंत्री के निकलने वाले मार्ग एवं आसपास के क्षेत्र प्रतिबंधित कर दिए गए हैं एवं मार्ग को परिवर्तित भी किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 4
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 1
Sad Sad 0
Wow Wow 0