महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने गैस सिलेंडर, सरसों तेल, कनस्तर व डीजल पेट्रोल के डिब्बे लेकर किया प्रदर्शन

देश में लगातार बढ़ रही महंगाई और डीजल पेट्रोल तथा गैस की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेसियों ने गुरुवार को अपने कार्यालय..

Mar 31, 2022 - 06:23
Mar 31, 2022 - 06:29
 0  5
महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने गैस सिलेंडर, सरसों तेल, कनस्तर व डीजल पेट्रोल के डिब्बे लेकर किया प्रदर्शन

बांदा,

देश में लगातार बढ़ रही महंगाई और डीजल पेट्रोल तथा गैस की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेसियों ने गुरुवार को अपने कार्यालय के समीप विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी गैस सिलेंडर, डीजल पेट्रोल के डिब्बे और सरसों के तेल का कनस्तर रखे हुए थे। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा सरकार चुनाव के पहले बिक्री दरों को कम करती है और भोली भाली जनता से वोट देकर पुनः दरों में वृद्धि करती है।

यह भी पढ़ें - बीजेपी छोड़कर सपा में गए बृजेश प्रजापति अब भुगतेंगे खामियाजा, उनके आलीशान भवन पर चलेगा बुलडोजर

जनमानस महंगाई से कराह रहा है और सरकार उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने की व्यवस्था कर रही है। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे एड ने कहा जब से भाजपा देश की सत्ता में आई है तब से लगातार महंगाई के माध्यम से जनता की जेब पर डाका डाल रही है। अब पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ती चली जा रही है जिससे लोगों का बजट बिगड़ रहा है। अब तो टोल टैक्स की कीमतों को बढ़ाने की योजना बना ली गई है और बढ़ा भी दी गई है।

आम जनता ऐसी सरकार के इन फैसलों को बर्दाश्त नहीं करेगी और कांग्रेस पार्टी लगातार सरकार के विरोध में प्रदर्शन करती रहेगी। संकेतिक धरना मे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे एड सहित बी लाल, संकठा प्रसाद त्रिपाठी, सेवादल अध्यक्ष कैलाश बाजपेई बल्देव  वर्मा ,गोविद त्रिपाठी, राजेश गुप्त पप्पू, केशव पाल, सनी पटेल, धीरेंद्र सिंह, रफत खान, डा केपी सेन, अशरफ उल्ला, जिलाना दुरानी, अशोक वर्धन कर्ण, राज कुमार गर्ग, अफसाना बेगम, रेखा वर्मा, चंदा देवी, नाथू राम सेन, छेदी लाल धुरिया, सुकदेव गांधी ,सब्बीर सौदागर, मुन्नू देवी, शिव भूषण विश्वकर्मा,  उवैद उल्ला सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें - गरीब दुकानदारों पर चला बुलडोजर, कई लोगों के प्रतिष्ठान उजाड़े

यह भी पढ़ें - कैसे देश में लागू हो सकती है, एक शिक्षा एक पाठ्यक्रम, जानिए यहां

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 2