प्रियंका गांधी के खिलाफ मुख्यमंत्री की टिप्पणी से कांग्रेस में उबाल, दलित बस्ती में झाड़ू लगाकर किया विरोध

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के खिलाफ की गई टिप्पणी से कांग्रेस में उबाल आ गया है..

प्रियंका गांधी के खिलाफ मुख्यमंत्री की टिप्पणी से कांग्रेस में उबाल, दलित बस्ती में झाड़ू लगाकर किया विरोध
दलित बस्ती में झाड़ू लगाकर किया विरोध..

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के खिलाफ की गई टिप्पणी से कांग्रेस में उबाल आ गया है। कांग्रेस ने इस बयान के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए दलित बस्तियों में झाड़ू लगाकर विरोध प्रकट किया है।

शनिवार को जिला व शहर कांग्रेस कमेटी ने मरही माता मंदिर, बाल्मीकि बस्ती और कटरा आदि स्थानों पर झाड़ू लगाकर सफाई की और कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जातिवादी बयान देकर अपनी दलित विरोधी मानसिकता दिखाई है। देश के दलितों और महिलाओं का अपमान भारत बर्दाश्त नहीं करेगा।

यह भी पढ़ें - कश्मीर में हो रहे हिन्दुओ पर अत्याचार के विरोध में फूटा बजरंग दल का गुस्सा

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रदुम्न कुमार दुबे लालू ने कहा कि बुआ, बबुआ और न ही योगी, यूपी की जनता दीदी के संग होगी। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने प्रियंका गांधी को झाड़ू लगाने के काबिल कहकर महिलाओं का अपमान किया है।

दलित बस्ती में झाड़ू लगाकर किया विरोध..

पर नाथपंथ में झाड़ू लगाना, बर्तन मांजना आदि मेहनत के कामों को उच्च दर्जा दिया गया है। 84 सिद्धों में धोबी, कहार,नाई यहां तक कि मुसलमान भी शामिल है। गोरख वाणी हिंदू मुसलमान में भी भेद नहीं करती है। लगता है योगी आदित्यनाथ से अजय सिंह बिष्ट बनते बनते मुख्यमंत्री अपने गुरु गोरखनाथ की कही हुई बातों को भी भूल गए हैं।

यह भी पढ़ें - बाँदा डीएम ने 76 अधिकारियों के साथ पकड़ी झाड़ू और 3 घंटे जमकर की सफाई

कार्यक्रम में बाँदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार दुबे लालू, के अलावा कांग्रेस प्रांतीय महासचिव अखिलेश कुमार शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, बाँदा महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान, बाँदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजबहादूर गुप्ता, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष केशव पाल, कांग्रेस प्रांतीय महासचिव सूचना अधिकार विभाग शोएब रिजवी व वैश्य राजेश गुप्ता, जिला महासचिव धर्मेश कुमार सिंह, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग प्रांतीय महासचिव डॉ के पी सेन,  अशोक वर्धन कर्ण, अशोक वीर सिंह चौहान, इबाद सिद्दीकी, इरफान खान, शब्बीर सौदागर, अशोक विश्वकर्मा, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, उमेश कुमार विश्वकर्मा आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें - आर्यन खान केस पर रवीना टंडन का ट्वीट,लिखा -शर्मनाक राजनीति

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1