इस लड़की ने भगवान शंकर को बनाया साजन,वरमाला डाल रचाई शादी

भगवान शिव शंकर की दीवानी झांसी की एक लड़की ने उनसे शादी कर उन्हें अपना पति बना लिया। शहर के अन्नपूर्णा कॉलोनी की रहने वाली गोल्डी ने शंकर भगवान को अपने पति के रूप में...

Jul 28, 2023 - 05:12
Jul 28, 2023 - 05:20
 0  7
इस लड़की ने भगवान शंकर को बनाया साजन,वरमाला डाल रचाई शादी

झांसी,

भगवान शिव शंकर की दीवानी झांसी की एक लड़की ने उनसे शादी कर उन्हें अपना पति बना लिया। शहर के अन्नपूर्णा कॉलोनी की रहने वाली गोल्डी ने शंकर भगवान को अपने पति के रूप में स्वीकार करते हुए उनके साथ विधि विधान से परिवार और रिश्तेदारों की मौजूदगी में शादी कर ली। शहर में यह शादी इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है।

यह भी पढ़ें-खजुराहो में एशिया के पहले हेलीकाप्टर पायलट प्रशिक्षण केंद्र का शुभारम्भ,छोटेे शहरों को उड़ान से जोड़ा जायेगा

गोल्डी के परिवार के लोगों ने इस शादी के लिए झांसी के एक विवाह घर में समारोह और भोज की व्यवस्था रखी। यहां बैंड बाजे की धुन पर बारात पहुंची और शिव शंकर को दूल्हे के रूप में सजाकर यहां लाया गया। विवाह घर में दुल्हन के रूप में गोल्डी ने वरमाला पहनाकर शंकर भगवान को अपना पति बना लिया। वरमाला के बाद विवाह की रस्म पूरी हुई।

यह भी पढ़ें-Bundelkhand University में लैब असिस्टेंट ने अपनी पत्नी की हत्या की, छह लाख रुपये की सुपारी दी थी

वरमाला के बाद समारोह में मौजूद रिश्तेदारों और मेहमानों ने भोज में हिस्सा लिया। इस अनूठी शादी के दौरान लड़की के परिवार और रिश्तेदारों के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। परिवार के लोगों के अनुसार उन्हें बेटी के इस निर्णय पर किसी तरह की कोई आपत्ति नहीं हैं और वे बेटी के इस निर्णय के साथ हैं।

यह भी पढ़ें-वरिष्ठ पत्रकार टिल्लन रिछारिया का निधन


गोल्डी ने मीडिया को बताया कि उसे बचपन से ही भगवान शंकर से शादी करने का मन था। आज इस बात से वह बहुत ख़ुश है कि मन की इच्छा पूरी हो रही है। गोल्डी ने कहा कि भगवान शिव को अपना साजन बनाया है और वे हमेशा साथ देंगे। कोई भी कन्या चाहती है कि उसका पति हमेशा उसका साथ दे। भगवान शिव हमेशा साथ देंगे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0