सेवा भारती ने पालीटेक्निक कालेज में किया जागरुकता कार्यक्रम
डीएम पुलकित गर्ग के निर्देशन में नशा मुक्त भारत अभियान एवं एसपी डा अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में साइबर क्राइम अपराध रोकने...
किसी भी नशा से दूर रहे युवा, साइबर क्राइम से बचें
चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग के निर्देशन में नशा मुक्त भारत अभियान एवं एसपी डा अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में साइबर क्राइम अपराध रोकने के लिए सेवा भारती एवं साइबर सेल द्वारा संयुक्त रूप से राजकीय पॉलिटेक्निक मानिकपुर में आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य अशोक पुरानिक ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए पॉलिटेक्निक कॉलेज के विषय में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि मानिकपुर पॉलिटेक्निक की बाउंड्रीवॉल, सड़क पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। समय-समय पर उच्चाधिकारियों को अवगत कराते रहे। बाउंड्रीवॉल नहीं होने से अब तो लोगों का कब्जा भी बढ़ने लगा है जो अति चिंता का विषय है। सेवा भारती के महामंत्री राज किशोर शिवहरे द्वारा भी यहां की दुर्दशा और आवश्यकता को देखकर कुछ दिन पूर्व ही जिलाधिकारी से व्यवस्थाओं को ठीक कराने के लिए आग्रह किया गया है। डीएम ने संज्ञान लेते हुए जल्द से जल्द व्यवस्थाओं को ठीक कराए जाने का भरोसा दिया है। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत मानिकपुर भारत सिंह ने कहा कि शराब. बीड़ी. तंबाकू तमाम नशे की सामग्रियां दरवाजे से ही मिलना शुरू हो जाती हैं पर दवा नहीं। ऐसे आयोजनों को ध्यान से सुने और अमल करें। साइबर सेल की महिला कांस्टेबल संयोगिता द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को शादी सीजन, न्यू ईयर, सरकारी योजना का मुफ्त वितरण, फ्री उपहार, ऑफर आदि के माध्यम से लोग तमाम तरह के ऐप्स बनाकर जालसाजी और ठगी का कारोबार चलाना शुरु कर देते हैं। बाहर पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं का नंबर मोबाइल हैक करके घर में धमकियां देकर अनेकों प्रकार से पैसे ऐठने का काम करते हैं। ऐसी जानकारियां आपस में शेयर करें।पुलिस को बताएं।छिपाऐं नहीं। जिससे ऐसे होने वाली बड़ी परेशानियों से बच सके। साथ ही मिशन शक्ति के पांचवें फेस की चर्चा करते हुए छात्रों को जागरूक किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी जसीम सिद्दीकी ने छात्र-छात्राओं से कहा कि नशा किसी भी प्रकार का हो सदैव हानिकारक होता है। अपने मानव जीवन का पूरा आनंद लें। नशा कुछ दिन के लिए आनंदित तो कर सकता है, शेष जीवन को पूरी तरह से नर्क में धकेल देता है। बीमारियों के साथ ही समाप्त करता है। कहा कि यह उम्र सिर्फ शिक्षा की तपस्या के लिए समर्पित करें। साइबर सेल के गौरव तिवारी उप निरीक्षक मानिकपुर द्वारा सभी को इंस्टाग्राम, फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर टेलीग्राम आदि का पासवर्ड बदलते रहने, किसी को शेयर नहीं करने, टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित सेवा भारती के जिलाध्यक्ष गुरु प्रकाश शुक्ला, स्वावलंबन प्रमुख शिवकुमार, अंशु सैनी हेड कांस्टेबल रोहित आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन हर्षिता तिवारी ने किया। कार्यक्रम के अंत में नशा मुक्त भारत अभियान की शपथ दिलाई गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
