क्राप कटिंग में आंकी गई धान उत्पादन क्षमता

डीएम शिवशरणप्पा जीएन व एडीएम उमेश चन्द्र निगम की उपस्थिति में गुरुवार को जनपद के विकासखड कर्वी के ग्राम...

Nov 7, 2024 - 23:17
Nov 7, 2024 - 23:19
 0  1
क्राप कटिंग में आंकी गई धान उत्पादन क्षमता

चित्रकूट। डीएम शिवशरणप्पा जीएन व एडीएम उमेश चन्द्र निगम की उपस्थिति में गुरुवार को जनपद के विकासखड कर्वी के ग्राम पंचायत बनकट में धान क्राफ्ट कटिंग कर आंकलन किया। कृषक केशव प्रसाद के खेत के गाटा संख्या 257 में रकबा 0.0043 हे. में 17-18 धान की प्रजाति की क्रॉप कटिंग कराई गई। जिसमे 17 किलो तीन सौ ग्राम धान निकला। इस प्रकार जनपद में प्रति हेक्टेयर 39.94 क्विंटल उत्पादन आकी गई है। डीएम ने उपस्थित ग्राम प्रधान से गत वर्षो में धान उत्पादन के बारे में जानकारी की। जिस पर ग्राम प्रधान ने बताया कि लगभग यही उत्पादन रहता है। क्रॉप कटिंग के दौरान तहसीलदार वाचस्पति सिंह, सहायक सांख्यिकी अधिकारी संतोष कुमार, कानूनगो सुधीर सिंह, लेखपाल महेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान सोना देवी सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : चित्रकूट : आईजीआरएस निस्तारण में जनपद पुलिस अव्वल

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0