आईजीआरएस निस्तारण में जनपद पुलिस अव्वल

जन सुनवाई आईजीआरएस पोर्टल पर जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए रिपोर्ट की समीक्षा शासन स्तर पर प्रतिदिन...

Nov 7, 2024 - 23:10
Nov 7, 2024 - 23:13
 0  7
आईजीआरएस निस्तारण में जनपद पुलिस अव्वल

चित्रकूट। जन सुनवाई आईजीआरएस पोर्टल पर जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए रिपोर्ट की समीक्षा शासन स्तर पर प्रतिदिन की जाती है। माह अक्टूबर में जन सुनवाई पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों एवं उनके गुणवत्तापूर्वक निस्तारण के सम्बन्ध में की गयी समीक्षा में जनपद पुलिस को उप्र के सभी 75 जिलों में से प्रथम स्थान प्रदान किया गया है।

यह भी पढ़े : उप्र : मुख्यमंत्री को सौंपा गया राष्ट्रीय जल पुरस्कार

एसपी अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में एएसपी चक्रपाणि त्रिपाठी नोडल अधिकारी आईजीआरएस के पर्यवेक्षण में निरीक्षक प्रदीप कुमार यादव प्रभारी आईजीआरएस ने उच्चाधिकारियों से प्राप्त निर्देशों का पालन कराते हुये माह अक्टूबर में मुख्यमंत्री संदर्भ, जिलाधिकारी, जनसेवा संपूर्ण समाधान दिवस, थाना दिवस में जनपद पुलिस ने सभी संदर्भों का समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया। आईजीआरएस शाखा में नियुक्त आरक्षी मानवेन्द्र सिंह एवं महिला आरक्षी अनीशा बानो, मीरा सहित जनपद के सभी थानों, क्षेत्राधिकारी कार्यालयों में आईजीआरएस पोर्टल का कार्य देख रहे पुलिस कर्मियों ने सभी संदर्भों की ऑनलाइन फीडिंग की। प्राप्त संदर्भों के निस्तारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिससे जनपद को जन सुनवाई के मामलों में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। 

यह भी पढ़े : उप्र : जिला अस्पताल में डीएम का औचक निरीक्षण, डॉक्टरों के रोके वेतन

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0