चित्रकूट : किसान की धारदार हथियार से वार कर हत्या

शौचक्रिया को गए किसान की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई...

Jan 31, 2024 - 04:55
Jan 31, 2024 - 04:58
 0  9
चित्रकूट : किसान की धारदार हथियार से वार कर हत्या

चित्रकूट। शौचक्रिया को गए किसान की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस अधीक्षक ने घटना स्थल पहुंचकर जायजा लेते हुए शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।

यह भी पढ़े : कार्यकर्ता ग्रामीणों से करेंगे जनसंवाद

दिनदहाड़े हत्या की ये वारदात बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के शीतलपुर तरौंहा गांव में मंगलवार की सुबह हुई। मर्चरी हाउस में मृतक के पुत्र राम किशोर ने बताया कि पिता लाल जी (62) पुत्र धनीवा वर्मा गांव में रहते हैं। सवेरे शौचक्रिया के लिए निकले थे। जहां अज्ञात लोगों ने सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। सिर के अलावा हाथ व पैर में भी चोंट के निशान है। चाचा मिठाईलाल को घटना की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दिया। घटना स्थल पर एसपी अरुण कुमार सिंह, अपर एसपी चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ हर्ष पांडेय पुलिस बल के साथ पहुंचकर जांच पड़ताल किया। संबंधित थानाध्यक्ष को शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए हैं। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के दो पुत्र, दो पुत्रियां है। पत्ननी चंदा देवी का रो-रोकर बुररा हाल है। मृतक के पुत्र ने थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामला दर्ज कर पड़ताल में जुट गई है। एसपी ने बताया कि परिजनों का कहना है कि मृतक की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। हत्या का जल्द खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़े : बांदा : इन दो मेधावियों ने नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर बढाया जिले का मान

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0