कार्यकर्ता ग्रामीणों से करेंगे जनसंवाद

भारतीय जनता पार्टी के गांव चलो अभियान की जिला कार्यशाला जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी की अध्यक्षता में जिला पंचायत...

Jan 30, 2024 - 23:45
Jan 30, 2024 - 23:50
 0  1
कार्यकर्ता ग्रामीणों से करेंगे जनसंवाद

गांव चलो अभियान सफल बनाने का दिया मंत्र

चित्रकूट। भारतीय जनता पार्टी के गांव चलो अभियान की जिला कार्यशाला जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में संपन्न हुई। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ अनिल यादव मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : सपा ने पूर्व मंत्री शिव शंकर पटेल को बांदा चित्रकूट संसदीय सीट से प्रत्याशी बनाया

जिला कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि डा. अनिल यादव ने कहा कि भाजपा गांव की ओर चलेगी। कार्यकर्ता ग्रामीणों से जनसंवाद करेंगे। भाजपा को घर-घर व जन-जन तक पहुंचाना है। कार्यकर्ता बेहतर प्रबंधन से अभियान को सफलतापूर्वक पूरा कर सकते हैं। भाजपा की मूल ताकत उसकी बूथ समिति है। भाजपा आज तक निरंतर जनसम्पर्क से ही सशक्त हुई है। गांव चलो अभियान के माध्यम से पदाधिकारी गांव में 24 घंटे रहकर जनता से जुडने का काम करेंगे। लाभार्थियों से मिल कर उनका अनुभव जानेंगे। मोदी सरकार की नीतियों से महिलाओ के जीवन में आए बदलावों, गरीब, किसानो के बारे में चर्चा करें। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी को मिलकर अभियान पूरा करना है। मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की पुनः सरकार बने इसके लिये सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओ को पार्टी के अभियानो में समर्पित सहभाग करना है।

यह भी पढ़े : तीस साल बाद होने जा रही है कुंभ में सूर्य-शनि की युति, कई राशियों पर नकारात्मक प्रभाव

बैठक में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा, चेयरमैन नरेन्द्र गुप्ता, ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्रा, सुशील द्विवेदी, गंगाधर मिश्रा, महामंत्री आलोक पांडेय, मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी, अभियान के जिला सह संयोजक अखिलेश रैकवार, राजेश्वरी द्विवेदी, दिनेश तिवारी, शिवशकर सिंह, जयप्रकाश पाडेय, जगदीश गौतम, राजीव त्रिपाठी, तीरथ तिवारी, राजेश जायसवाल, अश्विनी अवस्थी आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0