चित्रकूट : विसर्जन में नम हुई आंखें, गाजेबाजे के साथ विदाई

नम आंखों से बांध व तालाबों में पूजा अर्चना के बाद देवी प्रतिमाएं...

Oct 26, 2023 - 02:23
Oct 26, 2023 - 02:26
 0  4
चित्रकूट : विसर्जन में नम हुई आंखें, गाजेबाजे के साथ विदाई

विसर्जन स्थल पर उमड़ा हुजूम, शोभायात्रा में थिरके देवी भक्त

डीएम-एसपी लेते रहे जायजा

चित्रकूट। नम आंखों से बांध व तालाबों में पूजा अर्चना के बाद देवी प्रतिमाएं विसर्जित हुई। सडकों में देर शाम तक दुर्गा प्रतिमाओं का जुलूस देखने के लिए भक्तों का जमावड़ा लगा रहा। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस व प्रशासन की चाकचौबंद व्यवस्था रहीं।

यह भी पढ़े : महोबा : मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल,आठ पर मामला दर्ज,तीन गिरफ्तार

शारदीय नवरात्र पर्व में नौ दिनों तक देवी पंडालों में साजसज्जा कर दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गई थी। मुख्यालय सहित राजापुर, मऊ, बरगढ़, मानिकपुर, भरतकूप, शिवरामपुर व सीतापुर क्षेत्र के स्थापित की गई मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विजर्सन भक्तों ने विधिविधान से हवन पूजन के बाद निर्धारित तालाबों में किया। जिला मुख्यालय में सोनेपुर गांव स्थित व बनकट गांव स्थित तालाब में मूर्ति विसर्जित की गई। शहर की कलानयन, नई बाजार समिति, पुरानी बाजर समिति सहित विभिन्न देवी पंडालों के लोग गाजेबाजे के साथ विसर्जन कार्यक्रम में शामिल हुए।

यह भी पढ़े : महोबा : पेशी पर जा रहे कैदी कारतूस यादव ने किया फेसबुक लाइव, दरोगा और तीन पुलिसकर्मी निलंबित

जिलाधिकारी अभिषेक आनंद व पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला, सीओ सिटी हर्ष पांडेय, शहर कोतवाल पुलिस टीम के साथ निरीक्षण करते रहे। मऊ क्षेत्र में उप जिलधिकारी राकेश पाठका, सीआ राजकमल, राजापुर क्षेत्र में उप जिलधिकारी प्रमोद झा, सीओ निष्ठा उपाध्याय, मानिकपुर में एसडीएम रामजन्म यादव, सीओ सहित पुलिस के जवान विसर्जन स्थल पर मुस्तैद रहे।

यह भी पढ़े : झाँसी: ऐतिहासिक इमारत कला- मन्दिर हुई ध्वस्त, शिकायतों के बाद भी प्रशासन बेसुध 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0