भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री ने भगवान कामतानाथ में टेका मत्था

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह के जनपद आगमन पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर जिला...

Nov 20, 2024 - 23:17
Nov 20, 2024 - 23:19
 0  1
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री ने भगवान कामतानाथ में टेका मत्था

दु्रत गति से चित्रकूट का हो रहा विकास : अरुण सिंह

चित्रकूट। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह के जनपद आगमन पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी, जिला महामंत्री आलोक पांडेय, अश्विनी अवस्थी, मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हीरो मिश्र आदि मौजूद रहे। राष्ट्रीय महामंत्री सर्वप्रथम चित्रकूट में भगवान कामतानाथ के दर्शन पूजन कर लोक कल्याण की कामना की।

यह भी पढ़े : चित्रकूट चैलेंज कप के आयोजन को लेकर हुई बैठक

उन्होंने कहा कि चित्रकूट चिंतन और तप की भूमि है। भारतरत्न नानाजी देशमुख ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अन्त्योदय व स्वावलंबन के चिंतन को मूर्तरूप यही प्रदान किया। रावण जैसे आतातायी का वध करने और रामराज्य की स्थापना के लिए प्रभु श्रीराम ने यहीं पर चिंतन किया। चित्रकूट के सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा की डबल इंजन सरकार संकल्पित प्रयास कर रही हैं। यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इस परिक्षेत्र के पर्यटन स्थलों के विकास के लिए आधारभूत संरचनात्मक विकास पर द्रुत गति से सरकार काम कर रही है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओ ने संगठन पर्व सदस्यता अभियान में सक्रिय सहभाग किया। साथ ही संगठन पर्व में कार्यकर्ता मनोयोग से लगकर निष्पक्ष संगठन चुनाव करने में सहभागी हैं। चित्रकूट प्रवास के दौरान राष्ट्रीय महामंत्री के साथ डीसीबी चेयरमैन पंकज अग्रवाल, अखिलेश रैकवार, नरेन्द्र गुप्ता, अनूप त्रिपाठी, श्रद्धांशु तिवारी, अभिषेक ओझा, सुशील द्विवेदी, पवन बद्री, विनीत पयासी, शुभम केशरवानी, सुरेश अनुरागी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : झांसी मेडिकल कॉलेज अग्निकांड : 3 और बच्चों ने दम तोड़ा,मृत नवजातों की संख्या पहुंची 15 पर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0