बुंदेलखंड विकास में आगे बढ़ा, प्रदेश में आतंक का पर्याय बांदा की जेल में है : मुखलाल पाल

इसके पहले भी सरकारें रही हैं। बताने की जरूरत नहीं है कि उन्होंने क्या किया है। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, डिफेंस कॉरिडोर के निर्माण से जहां बुंदेलखंड विकास..

बुंदेलखंड विकास में आगे बढ़ा, प्रदेश में आतंक का पर्याय बांदा की जेल में है : मुखलाल पाल
बुंदेलखंड विकास में आगे बढ़ा, प्रदेश में आतंक का पर्याय बांदा की जेल में है..

इसके पहले भी सरकारें रही हैं। बताने की जरूरत नहीं है कि उन्होंने क्या किया है। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, डिफेंस कॉरिडोर के निर्माण से जहां बुंदेलखंड विकास की धारा में आगे बढ़ा है, वही केंद्र सरकार की हर घर नल की योजना वरदान साबित होगी।उत्तर प्रदेश में आतंक का पर्याय बना व्यक्ति आज बांदा की जेल में बंद है।

पंचायत चुनाव में मिली ऐतिहासिक सफलता के बाद, भाजपा द्वारा चलाए गए ‘सेवा ही संगठन है’ कार्यक्रम की समीक्षा तथा आगामी कार्य योजना को लेकर जिला भाजपा कार्यसमिति की बड़ी बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मुखलाल पाल ने यह बात कही।

यह भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी ने शुरू की मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, बांदा में 13 बच्चों को मिले प्रमाण पत्र

उन्होने कहा कि अभी तक सत्ता सुख भोगने वाली सरकारी रहती थी। सत्ता सुख भोगने वाली ये सरकारें 70 साल में जो नहीं कर पाईं वह कार्य केंद्र की मोदी सरकार ने महज 7 वर्षों में करके दिखाया है। जब सत्ता पैदल चलकर समाज के अंतिम छोर तक पहुंचती है, वहीं से रामराज्य प्रारंभ होता है। भाजपा इसी पथ पर पैदल चली और आज सभी चुनाव में ऐतिहासिक विजय प्राप्त करते हुए विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सभी के सामने है। 

बुंदेलखंड विकास में आगे बढ़ा, प्रदेश में आतंक का पर्याय बांदा की जेल में है..

बैठक के दूसरे सत्र में आगामी कार्य योजना के अंतर्गत संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद ने बताया कि जनपद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को गोद लेने के कार्य के अंतर्गत जनप्रतिनिधियों द्वारा सराहनीय कार्य किए गए हैं। टीकाकरण के अभियान को नई गति दी गई है। वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में 13000 वृक्ष भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रोपित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें - अवनी परिधि अस्पताल को बदनाम करने का कुचक्र रचने वालों ने मुंह की खाई

बैठक के अंतिम सत्र को संबोधित करते हुए जिला भाजपा प्रभारी सत्यपाल सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद आगे की लड़ाई पर हमें फोकस करना है। बूथ की संरचना या गठन सिर्फ कागजों में नहीं चलेगा, उनकी बैठक में मौके में उनकी उपस्थिति आपकी आगे की जीत तय करेगी। बैठक का संचालन जिला महामंत्री संजय सिंह द्वारा किया गया।

इस अवसर पर बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष अयोध्या सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, बबेरू विधायक चंद्रपाल कुशवाहा, नरैनी विधायक राजकरण कबीर, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक पुरुषोत्तम पांडेय, बुंदेलखंड विकास बोर्ड सदस्य माता बदल प्रजापति, राष्ट्रीय परिषद सदस्य संतोष गुप्ता, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बाल मुकुंद शुक्ला, पूर्व जिला संयोजक भाजपा अशोक त्रिपाठी जीतू, पूर्व जिला अध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव, रामकरण सिंह बच्चन, विवेकानंद गुप्ता, कल्लू सिंह राजपूत, अखिलेश नाथ दीक्षित, प्रेम नारायण द्विवेदी, ममता मिश्रा, जागृति वर्मा, मनोज पुरवार, धर्मेंद्र त्रिपाठी, धीरेंद्र सिंह, मुदित शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वंदना गुप्ता, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अतुल मोहन, अनुसूचित मोर्चा जिला संयोजक डॉक्टर पी एन वर्मा, जसपुरा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेश निषाद, तिंदवारी ब्लाक प्रमुख दीपशिखा सिंह, बड़ोखर ब्लाक प्रमुख स्वर्ण सिंह सोनू, जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह, मंजू देवी, प्रेमा निषाद, संतराम सिंह तथा सदाशिव अनुरागी सहित मंडल अध्यक्ष मंडल प्रभारी तथा प्रमुख अपेक्षित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें - तेज रफ्तार ट्रक ने गोवंश को मारी टक्कर दो की मौत, एक घायल

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0