बडा हादसाः पति पत्नी और पुत्री तीनों काल के गाल में समाये

सटई थाना क्षेत्र के कसार गांव में शुक्रवार सुबह पति पत्नी व पुत्री की करंट लगने से मौत हो गई। तीनों लोग अपने पिपरमेंट के खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। एक ही ...

Aug 4, 2023 - 08:12
Aug 4, 2023 - 08:22
 0  1
बडा हादसाः पति पत्नी और पुत्री तीनों काल के गाल में समाये

छतरपुर,

सटई थाना क्षेत्र के कसार गांव में शुक्रवार सुबह पति पत्नी व पुत्री की करंट लगने से मौत हो गई। तीनों लोग अपने पिपरमेंट के खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। एक ही परिवार के तीनों लोगों के काल के गाल में समाने से गांव में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें-केन नदी में बह रही बकरी और वृद्ध को गोताखोरों ने दो किलोमीटर दूर पीछा कर बचाया

घटनाक्रम के मुताबिक बिजावर अनुविभाग क्षेत्र के सटई थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम कसार में शुक्रवार की सुबह पिपरमेंट खेत पर काम कर रहे हल्कू पुत्र छक्की लाल रैकवार उम्र 56 साल, फूला बाई पत्नी हल्कू रैकवार उम्र 50 साल और काजल पुत्री हल्कू रैकवार उम्र 17 साल करंट की चपेट में आ गए। आसपास के लोगों को जब पता चला तो वह तत्काल तीनों लोगों को सटई अस्पताल ले गए। जहां डाक्टर ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। इस दुखद घटना से कसार सहित आसपास के गांव में गमगीन माहौल है।

यह भी पढ़ें- बांदाः कौन थी गैंगरेप की शिकार महिला, कहां से आई थी ?

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 0