केन नदी में बह रही बकरी और वृद्ध को गोताखोरों ने दो किलोमीटर दूर पीछा कर बचाया

मध्य प्रदेश की घाटियों में हो रही लगातार बारिश के चलते शुक्रवार को अचानक केन नदी में बाढ़ आ गई। नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा था। तभी एक बकरी बाढ़ के पानी में फंस गई, जिसे ...

Aug 4, 2023 - 05:22
Aug 4, 2023 - 05:31
 0  2
केन नदी में बह रही बकरी और वृद्ध को गोताखोरों ने दो किलोमीटर दूर पीछा कर बचाया

मध्य प्रदेश की घाटियों में हो रही लगातार बारिश के चलते शुक्रवार को अचानक केन नदी में बाढ़ आ गई। नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा था। तभी एक बकरी बाढ़ के पानी में फंस गई, जिसे बचाने गया वृद्ध भी बकरी के साथ नदी में बह गया। यह देखते ही नाविको और गोताखोरों ने उनका पीछा किया। करीब 2 किलोमीटर तक बह गए वृद्ध और बकरी को जान पर खेल कर गोताखोरों में सकुशल बचा लिया। वृद्ध को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें-इनका उड गया तोता, वापस लाने वाले को 10 हजार का इनाम, शहर में लग गए पोस्टर

गोताखोरों ने बताया कि शुक्रवार को तड़के अचानक केन नदी में बाढ़ आ गई। नदी का जलस्तर तेज गति से बढ़ रहा है। आज सवेरे भूरागढ़ के पास अचानक एक वृद्ध और बकरी को बाढ़ के पानी में बहते हुए देखा। तब इनका नाव के जरिए पीछा किया गया। नदी के दोनों पुलों को क्रॉस करके करीब 2 किलोमीटर दूर बह गए बकरी और वृद्ध को बड़ी मुश्किल में बचाया जा सका। गोताखोर मनोज कुमार ने बताया कि दोनों सही सलामत हैं।

यह भी पढ़ें-गरौठा से दो बार विधायक रहे दीपनारायण सिंह , निवाड़ी विधानसभा में ठोंक सकतें है ताल 

वहीं दूसरी तरफ मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ निवासी परिजनों ने बताया कि हमारे दादा मोहन यादव (55) जो जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। आज सवेरे केन नदी में नहाने गए थे। तभी उन्होंने देखा कि उनकी बकरी बाढ़ के पानी में बह रही है। जिसे बचाने की उन्होंने कोशिश की, लेकिन बाढ़ का पानी तेज गति से बह रहा था। जिसकी चपेट में आकर वह भी नदी के पानी में बह गए। बाद में गोताखोरों ने उनकी जान बचा ली उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0